शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत रानीपोखरी-भोगपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर, 890 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ, 64 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2025 5:28 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री का संकल्पः प्रदेश भर के दूरस्थ गांव की हर समस्या का हो ग्राउंड जीरो पर समाधान
  • न्याय पंचायत रानी पोखरी-भोगपुर में 64 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर निस्तारण
  • समस्याओं का हो ग्राउंड जीरो पर समाधान, जन कल्याणकारी योजनाओं में पहुंचे धरातल पर- एसडीएम

देहरादून : जन-जन की सरकार, प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत मंगलवार को रानी पोखरी न्याय पंचायत के भोगपुर गाँव में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा की अध्यक्षता में जूनियर हाई स्कूल, भोगपुर में कुल 64 समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान 890 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा एवं स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। सभी विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से 03 महिलाओं को महालक्ष्मी किट तथा 10 ग्रामीण महिलाओं को बेबी किट वितरित की गईं।

उपजिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा ने बहुउद्देशीय शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को सभी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का ग्राउंड ज़ीरो पर समाधान करना है, साथ ही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है, ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके।

बहुउद्देशीय शिविर में न्याय पंचायत रानी पोखरी के अंतर्गत भोगपुर, गडूल, दाबड़ा, बड़कोट, लिस्ट्राबाद एवं बागी गाँवों के ग्रामीणों ने भूमि, सड़क, पेयजल एवं विद्युत से संबंधित समस्याएँ प्रस्तुत कीं। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग की 2, राजस्व विभाग की 18, लोक निर्माण विभाग की 4, सिंचाई विभाग की 2, पंचायती राज विभाग की 2, वन विभाग की 5 तथा उरेडा विभाग की 3 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक 108 व होम्योपैथिक में 152 तथा आयुर्वेदिक में 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन 162, राजस्व विभाग 05,  कृषि विभाग ने 128 एवं उद्यान ने 25 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 33, जिला पूर्ति विभाग ने 27 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई गई। पंचायती राज ने किसान, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं परिवार रजिस्टर के 65 मामलों का निस्तारण किया गया। यूसीसी के 9 रजिस्ट्रेशन किए गए। शिविर में बाल विकास ने 38, एनआरएलएम 35, उद्योग 12, रीप परियोजना 12 लाभार्थियों का लाभान्वित किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश योगेश मेहरा, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, दर्जाधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, रानी पोखरी ग्रांट प्रधान सुधीर रतूड़ी प्रधान नीरज खड़का, दीक्षा भट्ट, स्वीटी रावत, अनिल कुमार, अरुणा भंडारी, समेत अन्य जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद है।

 

1 of 7
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.