शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बहुप्रतीक्षित निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बडखेत, रिखणीखाल दस साल में भी अधूरा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2022 4:44 अपराह्न
रिखणीखाल । विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रिखणीखाल बड़खेत के डांडा में राजकीय इण्टर कालेज बड़खेत से ठीक ऊपर पूरब दिशा में पांच सौ मीटर की ओर है। जिसके लिए एक सौ एक नाली जमीन गांव के तेईस भूमिधर बड़खेत निवासियों ने दान दी है। वर्ष 2012 में इस संस्थान की घोषणा व नामांकन बड़खेत के नाम होने के बावजूद सभी बड़खेत निवासियों ने एकत्र होकर वर्ष 2019 में ग्रामीण धीरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मैलाडांडा की भूमि दान कर रजिस्ट्री नामे में करवाई गयी।तदुपरान्त भवन निर्माण को कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन पांच साल बीतने पर भी अभी तक भवन निर्माण टिन शेड का ढांचा खाका युक्त तैयार ही हुआ है । दुमंजीले बन रहे भवन में कार्य हेतु भेजा गया दो ट्रक सीमेंट खराब हो चुका है। टिन चद्दर की फिटिंग सही नहीं होने पर कुछ चद्दर गर्मियों में तूफान उड़ाकर कोटड़ी की ओर पहाड़ी में चली गई जहां से जिसके हाथ लगी साथ ले गए। ऐसे ही वहां पहुंची टाइल्स या अन्य सामग्री की अस्त व्यस्त स्थिति दिखाई देती है।
विगत दो वर्ष तक लगातार पानी की आपूर्ति कर रहे भारत सिंह गुसाईं का कहना है कि अपने पिकप से आपूर्ति करने के सालों बाद भी ठेकेदार ने आज तक भी उनका भुगतान नहीं किया। यद्यपि भवन निर्माण में पेयजल संकट भी आड़े आ रहा हो जिस हेतु नियमित पेयजलापूर्ति कराने के लिए डबराड से पेयजल लाइन बिछाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी मल्ला बड़खेत निवासियों ने क्षेत्रीय विधायक को भेजा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पॉलीटेक्निक कॉलेज घोषित होने पर कुछ ही साल बाद एक कक्ष राजकीय इंटर कॉलेज में संचालित हेतु दिया गया तत्पश्चात प्राचार्य भी नियुक्त हुए लेकिन वह कागजों में सिमट कर रह गये। अब तक इस निर्माण कार्य के लिए निर्माण निगम ने पांच ठेकेदार क्रमशः बुनियाद, ढांचा, छत निर्माण, चहारदीवारी तथा ढुलान हेतु तैनात किए लेकिन किसी का भी काम सन्तोष जनक शायद ही रहा हो।इस विषय पर सचिव तकनीकी शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता में बताया गया कि शासन से बजट आवंटन के हिसाब से निर्माण कार्य प्रगति पर है जल्द पूर्ण करेंगे।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कर्तिया बिनीता ध्यानी का कहना है कि यह दुर्भाग्य है कि मंजूरी के बाद भी संशय बना हुआ है, क्षेत्रीय लोगों के प्रयास को निरर्थक नहीं जाने दिया जायेगा। माननीय विधायक लैंसडौन इस मुद्दे पर जरूर संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करवायेंगे। वहीं क्षेत्रीय विधायक महन्त दलीप सिंह रावत का कहना है कि हर हाल में इसी वर्ष भवन बनकर तैयार करवाया जायेगा ताकि क्षेत्रीय युवाओं को पॉलीटेक्निक करने हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरियाली एनक्लेव समिति ने बाल वीरों को किया सम्मानित
  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.