शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सासंद राज्य सभा डॉ. नरेश बंसल ने की एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण एवं यहां मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ की सीट बढ़ाने की मांग

शेयर करें !
posted on : अगस्त 8, 2024 10:58 अपराह्न
नई दिल्ली : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून जिले के ऋषिकेश मे स्थित एम्स के विस्तारीकरण की योजना को स्वीकृति प्रदान करने का मुद्दा सदन मे उठाया। डॉ. नरेश बंसल ने शून्यकाल मे यह अति आवश्यक विषय उठाया।डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य में पावन पवित्र गंगा मैया के निकट स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की सरकार मे उत्तराखंड को मिला था। डॉ. बंसल ने सदन को याद दिलाया कि एम्स ऋषिकेश की नींव वर्ष 2004 में दो फरवरी को रखते हुए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि भविष्य में एम्स ऋषिकेश राज्यवासियों के लिए वरदान साबित होगा।डॉ. बंसल ने कहा आज यह सच हो रहा है।
डॉ. नरेश बंसल ने आगे कहा कि एम्स ऋषिकेश को स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान तथा प्रशिक्षण में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए रणनीतिक रूप से स्थित किया गया था। 27 मई 2013 से यहां ओपीडी की सुविधा शुरू की गई। इसके आठ महीने बाद 30 दिसंबर 2013 से आइपीडी और फिर दो जून 2014 से सर्जरी शुरू होने से उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों के मरीजों ने भी एम्स ऋषिकेश पहुंचना शुरू कर दिया।विषम भौगोलिक स्थिति वाले इस पहाड़ी राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एम्स ऋषिकेश के डाक्टर प्रत्येक अवसर पर दृढ़संकल्पित नजर आए।
डॉ. बंसल ने बताया कि अपनी स्थापना के बाद से एम्स ऋषिकेश एक राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में विकसित हुआ है, जिसमें वर्तमान मे विभिन्न पाठ्यक्रम के 1030 छात्र-छात्राए हैं।एम्स ऋषिकेश अब कई चिकित्सा और संबद्ध पाठ्यक्रम चलाता है। इन गतिविधियों का मार्गदर्शन 200 से अधिक संकाय सदस्यों द्वारा किया जाता है। नियमित बाह्य रोगी क्लीनिकों में बढ़ती संख्या के साथ-साथ 91 विशेष क्लीनिक जोड़े गए हैं। इसी तरह, 2013 में 200 बिस्तरों वाले आंतरिक रोगी सुविधा से अब इसकी क्षमता 960 बिस्तरों की है।
डॉ. नरेश बंसल ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जैसे-जैसे एम्स में स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल तकनीकें विकसित होती गई, वैसे-वैसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती गई।कोरोना महामारी के दौरान जब कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पास जाने से भी लोग भयभीत होने लगे थे, उस दौरान भी एम्स के चिकित्सकों ने फर्ज निभाते हुए कोरोना संक्रमितों का जी-जान से इलाज किया।
डॉ. नरेश बंसल ने सदन के माध्यम से सरकार से निवेदन किया एवं जोरदार मांग रखी की देहरादून जिले के ऋषिकेश मे स्थित एम्स आज न सिर्फ उत्तराखंड के गढ़वाल-कुमाऊँ-मंडल बल्कि पश्चिम उतर प्रदेश, हरियाणा,हिमाचल तक के लोगो को अपनी सेवा उपलब्ध करा रहा है व रोगीयो की संख्या निरंतर बढ रही है जिससे एम्स ऋषिकेश पर अतिरिक्त दबाव है।ऐसे मे लोगो को बेहतर व त्वरित ईलाज मिल सके इसके लिए आवश्यकता है एम्स ऋषिकेश के विस्तारीकरण की व यहां मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ की सीट बढ़ाने की जिससे यह दबाव कम हो सके व सभी को समय पर अच्छा इलाज मिल सके। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि अतः मै सदन के माध्यम से सरकार से जनहित मे मांग करता हुं कि इस और सकारात्मक विचार करते हुए इसके विस्तारीकरण की योजना को स्वीकृति प्रदान करे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.