मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और डीएवी पीजी कॉलेज के बीच एमओयू साइन, मानविकी और योग सहित विभिन्न कोर्सों में करेंगे एक – दूसरे का सहयोग, गढ़वाली भाषा के विस्तार एवं बढ़ावा देने को भी करेंगे साझा प्रयास 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2025 8:00 पूर्वाह्न
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं डीएवी(पीजी) कॉलेज देहरादून के बीच मंगलवार को शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में साझा प्रयास करने को लेकर एक मेमोरेंडम साइन हुआ। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के पथरीबाग कैंपस के सभागार में आयोजित एमओयू सेरेमनी में दोनों संस्थानों के अधिकारियों ने एक दूसरे का यहयोग करने और मिलकर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने पर सहमति जताई।  
दानों संस्थानों के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि मानविकी सहित योग और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ानें में एक दूसरे का साथ देंगे। गढ़वाली भाषा को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स एक्सचेंज सहति अन्य गतिविधियों में भी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों संस्थानों के अधिकारी इस बात पर सहमत हुए कि पहले चरण में मानविकी के विषयों को लेकर शोध एवं अन्य शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर साझा काम करेंगे।
इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की वीसी प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने कहा कि हम छात्रों के विकास के लिर हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही हमें इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार ने इस मौके पर अपने विचार रखते हुए कहा कि हम ज्लदी ही इस शुरुआत को और विस्तार देंगे। इससे दोनों संस्थानों को फायदा होगा। डीएवी (पीजी) कॉलेज की ओर से एमओयू के कन्वीनर प्रो.(डॉ.) हरबीर सिंह रंधावा ने सुझाव दिया कि दोनों संस्थानों को एक साझी कमेटी बनानी चाहिए जिस पर सभी ने सहमति व्यक्त की।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. लोकेश गंभीर ने ज्वाइंट प्रोजेक्ट करने पर जोर दिया। इस मौके पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की डीन प्रो.(डॉ.) गीता रावत, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील किस्टवाल, सहायक प्रोफेसर मनोज जगूड़ी, मौजूद रहे। जबकि डीएवी (पीजी) कॉलेज की ओर से आईक्यूएसी डायरेक्टर ओनीमा शर्मा, कन्वीनर यूजीसी कमेटी प्रो.(डॉ) प्रशांत सिंह एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) रंजना रावत मौजूद रहीं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.