रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएचसी रायपुर में आधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:37 पूर्वाह्न
देहरादून : राज्य सरकार द्वारा आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उत्तराखण्ड सरकार श्री सुबोध उनियाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) रायपुर, देहरादून में स्वामी विवेकानंद फांउडेशन के सहयोग तथा ओएनजीसी सीएसआर फंड से स्थापित नई हाई-एंड कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का रिबन काट विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग हेतु स्वामी विवेकानंद फांउडेशन एवं ओएनजीसी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केन्द्रों पर आधुनिक एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएचसी रायपुर में स्वामी विवेकानंद फांउडेशन के सहयोग तथा ओएनजीसी सीएसआर फंड से स्थापित इस अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय एवं धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह मशीन गर्भावस्था संबंधी जांचों के साथ-साथ विभिन्न आंतरिक रोगों के सटीक परीक्षण में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पीसी-पीएनडीटी अधिनियम के सभी प्रावधानों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा भ्रूण लिंग परीक्षण जैसी अवैध गतिविधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि सीएचसी रायपुर आसपास आबादी सहित टिहरी के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी स्वास्थ्य उपचार का प्रमुख केन्द्र है तथा यहां प्रतिदिन 500 से अधिक ओपीडी होती है। उन्होंने चिकित्सालय को 50 बैड की सुविधा आच्छादित करने का अनुरोध किया ताकि रायपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में निवासरत अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस पहल को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर, त्वरित एवं विशेषज्ञ जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, टिहरी लोकसभा क्षेत्र की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी से नीरज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा, सीएचसी रायपुर की प्रभारी डॉ. इंदु पाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
  • सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.