मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदाओं से निपटने तथा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2024 4:13 अपराह्न
पौड़ी : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेतृत्व में चारधाम यात्रा के दौरान बेहतर आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत आज राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास)का आयोजन किया गया। इस दौरान चारधाम यात्रा संचालन के जनपदों में चारधाम यात्रा प्रबंधन से संबंधित अलग-अलग सिनेरियो दर्शाये गये।
रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर/जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रुम से घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाये हुए थे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सम्भावित आपदाओं भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने तथा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रील का आयोजन किया गया है। कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रील से आपदा प्रबंधन प्रणाली की क्षमता का मुल्यांकन किया जाता है। मॉक ड्रिल के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों व विभागों के बीच समन्वय और सहयोग का आकलन, आपदा प्रतिक्रिया योजनाओं और प्रक्रियाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण किया गया है। उन्होने बताया कि आपदा की यह मॉक ड्रिल सफल रही है। कहा कि मॉक ड्रिल में सभी चार घटनाक्रम में राहत एवं बचाव टीम द्वारा बेहतर कार्य किये गये हैं।
मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास) के दौरान पहला सिनेरियो श्रीनगर के डूंगरीपंथ के पास भूकंप आने, दूसरा सैनिक विश्राम गृह श्रीनगर में आगजनी, तीसरा चमधार के पास बस और टैक्सी की टक्कर तथा चौथा सिनेरियो धारी देवी के पास मिनी गोवा में बस व कार की टक्कर गिरना दर्शाया गया। इस दौरान कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार डूंगरीपंथ के पास एक स्कूल, पंचायत घर व बारात घर भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए। स्कूल क्षतिग्रस्त होने से 10 लोग फंसे हुए थे जिनमें 06 घायलों व 4 गंभीर घायलों को श्रीकोट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया तथा 02 लोगों की मृत्यु हुई। वहीं सैनिक विश्राम गृह श्रीनगर में आगजनी घटना के दौरान 05 लोग गंभीर घायल व 02 लोगों की मौके पर मृत्यु हुई, जबकि 30 लोगों को राहत व बचाव दल द्वारा रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं चमधार के पास बस व टैक्सी कार की टक्कर होने से टैक्सी कार नदी में जा गिरी, जिसमें 05 लोग सवार थे। इस दौरान एसडीआरएफ व जल पुलिस द्वारा नदी में बहे लोगों को रेस्क्यू किया गया। जबकि धारी देवी के पास मिनी गोवा में बस व कार की टक्कर होने से बस खाई में गिरी, जिसमें 02 लोग नदी में बह गए जिन्हें बचाव दल द्वारा रेस्क्यू किया गया।
मॉक ड्रिल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिका जोशी, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल, एएसपी अनूप काला, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, डीएसटीओ राम सलोने आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.