सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : मतगणना हॉल में मोबाइल फोन लाना होगा पूर्णतया प्रतिबन्धित – जिला निर्वाचन अधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2022 3:02 अपराह्न
टिहरी : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की आगामी 10 मार्च, 2022 को होने वाली मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव ने आज मतगणना स्थल आई.टी.आई. नई टिहरी में व्यवस्थाओं को जायजा लिया। मतगणना तिथि को मतगणना हॉल में मोबाइल फोन लाना पूर्णतया प्रतिबन्धित होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल आई.टी.आई. नई टिहरी का स्थलीय निरीक्षण कर मतगणना की तैयारियों को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना तिथि को मतगणना हॉल एवं परिसर में किसी भी मतगणना कार्मिक, सुरक्षाकर्मी, मतगणना प्रत्याशी अभिकर्ता, खान-पान व्यवस्था कार्मिक, टेन्ट व्यवस्था कार्मिक आदि द्वारा मोबाइल फोन लाना पूर्णतया वर्जित होगा। कहा कि किसी के पास भी अगर मोबाइल फोन पाया जाता है, तो सीज कर लिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की नही होगी।
उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान मीडिया कर्मियों को रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मजिस्ट्रेटों, गणना केन्द्रों में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों के सभी निर्देशों का पालन करना होगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्युत, नेटवर्किंग, साइन बोर्ड, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग, मतगणना हॉल के प्रवेश एवं निकासी द्वार, मीडिया सेंटर, प्रत्याशी अभिकर्ता कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रतापनगर के पोस्टल बैलेट मतगणना कक्ष की ओर जाने वाले रास्ते पर बह रहे पानी/नाली केे ऊपर प्लाई लगाने तथा पोस्टल बैलेट मतगणना कक्ष की देहली को ठीक करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतगणना कार्मिकों के आईडी कार्ड, निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ, ईवीएम नोडल स्टाफ, जलपान/भोजन व्यवस्था स्टाफ तथा नोडल टेंट बेरीकेडिंग/विद्युत व्यवस्था स्टाफ की आईडी कार्ड, मतगणना अभिकर्ताओं के आईडी कार्ड, समय से संबंधितों को निर्गत करने के निर्देश दिये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र टिहरी अपूर्वा सिंह, आईटीबीपी अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी अतुल भण्डारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.