सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परियोजना प्रभावितों के धरना प्रदर्शन को विधायक ने दिया समर्थन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2026 4:12 अपराह्न

बोले विधायक बुटोला मांगो के निस्तारण को करेंगे हर संभव प्रयास
गोपेश्वर (चमोली)। ज्योतिर्मठ ब्लाॅक के तपोवन क्षेत्र परियोजना प्रभावित ग्रामीणों का अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एनटीपीसी के विरोध में चल रहे आंदोलन को रविवार को बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने अपना समर्थन देते हुए एनटीपीसी से ग्रामीणों की मांगों का त्वरित निस्तारण करने को कहा।
गौरतलब है कि एनटीपीसी निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना से प्रभावितों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीते पांच दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि परियोजना से प्रभावितों को चारापत्ति का लाभ दिया जाए, प्रभावित क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कंपनी नौकरी दी जाए, एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था एचसीसी में कार्यरत 59 युवाओं की पुनः बहाली की जाए, भंग्यूल गांव को जोड़ने वाले पुल का जल्द निर्माण किया जाए।
आंदोलन को समर्थन देने के लिए रविवार को बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला, प्रमुख अनूप नेगी, ज्योतिर्मठ की पालिकाध्यक्ष देवेश्वरी शाह धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक बुटोला ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ खड़े हैं और उनकी जायज मांगों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ज्योतिर्मठ प्रधान संघ के अध्यक्ष मोहन बजवाल ने कहा कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था, लेकिन तत्समय भी एनटीपीसी की ओर से कोरे आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त कर दिया गया था किंतु इस पर जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को प्रभावितों की ओर से एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से डीएम व एनटीपीसी को दिया जाएगा। इसमें अपनी पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए पांच दिनों का समय कंपनी को दिया जाएगा। यदि पांच दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो इसके बाद एनटीपीसी के कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। आवश्यक सेवाओं को भी बंद किया जाएगा और तहसील प्रशासन का भी घेराव किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण, सचिन गडिया, विकेंद्र नेगी, लक्ष्मण बुटोला, मीना चैहान, विनोद भंडारी, शिवलाल, लक्ष्मी खत्री, सुलभ सिंह फरस्वाण, वर्षा देवी, रोशनी देवी, विनीता देवी, बीना देवी, पूनम पंत आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरीश रावत के ‘राजनीतिक अवकाश’ से कांग्रेस में हलचल, यशपाल आर्या ने की मुलाकात
  • रिटायर्ड जज ने पेश की मिसाल : तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ किया स्वागत
  • 10 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश भुगतान बंद, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य
  • इंस्टीट्यूट में हादसा : बास्केटबॉल बैकबोर्ड पुल-अप्स करते वक्त गिरा पोल, छात्र की मौत
  • दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ, साहित्य और संस्कृति का संगम बना देहरादून
  • होर्मुज तनाव के बीच कच्चे तेल में उछाल, ट्रंप की चेतावनी से ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़कर 110 डॉलर पहुंची 
  • पोखड़ा ब्लॉक के भटकोट में आदमखोर बाघ ने 4 वर्षीय बच्ची को बनाया, मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल
  • उत्तराखंड दौरे पर 14 अप्रैल को आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई विकास योजनाओं की देंगे सौगात
  • उत्तराखंड : गैस सिलेंडर के लिए रातभर लगी कतारें, अफवाह से बढ़ी अफरा-तफरी
  • फीताड़ी अग्निकांड : मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पीड़ितों से की मुलाकात, 14 परिवारों को गोट वैली प्रोजेक्ट से जोड़ने की घोषणा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.