बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक मदन कौशिक एवं सीडीओ प्रतीक जैन ने बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का पूजा-अर्चना कर किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2022 4:57 अपराह्न
हरिद्वार:  विधायक मदन कौशिक एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने शनिवार को आर्यनगर चौक, ज्वालापुर में ओएनजीसी के सीएसआर मद से प्राप्त सीवर लाइन की सफाई करने हेतु 32 लाख की लागत से निर्मित बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का पूजा-अर्चना के बीच उद्घाटन किया।  कार्यक्रम के अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट का उल्लेख करते हुये बताया कि कभी मेन होल के बाधित होने पर सफाई करने वाले कर्मचारी को मेन होल के अन्दर जाना पड़ता था, इससे कई बार दुर्घटना होने का भी भय रहता था। उन्होंने कहा कि अब मेन होल की सफाई आदि का कार्य हरिद्वार में इस उच्च स्तर की तकनीक के माध्यम से होगा। उन्होंने कहा कि आज हरिद्वार को ओएनजीसी के सीएसआर मद से नई तकनीक वाली मशीन- बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट प्राप्त हुई है, जिसे सीवर आदि का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था जल संस्थान को विधिवत रूप से सौंपा गया है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ओएनजीसी को धन्यवाद देते हुये बण्डीकूट मेनहोल क्लीनिंग रोबोट के बारे में बताया कि इस मशीन को ऑटोमेटिक एवं मैनुअली दोनों ही प्रकार से आपरेट किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी मेनहोल के अंदर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसमें स्थापित मॉनिटर के माध्यम से मेन होल के अन्दर की सारी गतिविधियां पता लग जायेगी, उसी अनुसार मशीन को कमाण्ड देकर मेन होल के अन्दर की सफाई आदि का कार्य किया जायेगा।
सीडीओ प्रतीक जैन ने यह भी जानकारी दी कि देश में इस रोबोट की अच्छी पहल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शहरों के नगर निगमों द्वारा इस रोबोट के माध्यम से मेनहोल की सफाई का कार्य किया जा रहा है, उसी से हमने फीडबैक या प्रेरणा ली है, जिसे देखते हुये जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय की पहल पर हरिद्वार में भी इसे स्थापित किया जा रहा है तथा रोबोट की मेनहोल आदि में कार्य करने की सफलता को देखने के बाद, भविष्य में आवश्यकतानुसार और मशीनें स्थापित की जायेंगी तथा इस मशीन के संचालन के लिये कार्यदायी संस्था जल संस्थान के कार्मिकों को रोबोट निर्माता कम्पनी-जेनरोबोटिक्स की एजेंसी प्रशिक्षण भी देगी।  इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान अजय कुमार, जन-प्रतिनिधि रेनू अरोड़ा, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, राजेन्द्र कटारिया, राजकुमार अरोड़ा, नेपाल सिंह, सचिन बेनीवाल, बाबर खान, एडवोकेट राजकुमार, सुनील गुड्डू, सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण तथा एजेंसी के इंजीनियर आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.