मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक किशोर उपाध्याय एवं डीएम मयूर दीक्षित ने काणाताल क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण वाहन को रिवन काटकर किया रवाना

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 24, 2024 3:28 अपराह्न
टिहरी : गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में चम्बा-मसूरी मोटर मार्ग पर स्थित काणाताल क्षेत्र के लिए कूड़ा निस्तारण वाहन को रिवन काटकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक टिहरी द्वारा नारियल फोडकर भविष्य की शुभकामना सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों को दी। चंबा-मसूरी फलपट्टी के पर्यटन व्यवसाय को और गति देने के लिए नवम्बर माह की 22 से 24 तारीख तक तीन दिवसीय काणाताल फेस्टीबल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न गतिविधियां कराई जाएंगी। काणाताल में वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से एक कूड़ा वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। जिसमें होटल, दुकानों और रेस्टोरेंट के कूड़े को एकत्रित किया जाएगा।
काणाताल क्षेत्र के होटल एसोसिएशन ने इस संबंध में विधायक और प्रशासन से सहयोग मांगा था। इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि काणाताल से चंबा तक पर्यटन का बड़ा परिक्षेत्र है। जरूरत है तो इस व्यवस्थित करने की। उन्होने कहा कि वर्तमान में इस क्षेत्र में कई बड़े-बडे़ होटल, रेस्टोरेंट हैं। सभी को यहां का वातावरण साफ रखकर कार्य करना चाहिए। कहा कि पूरे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए सुरकंडा पंपिंग योजना से जलापूर्ति कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि काणाताल क्षेत्र के लोगों की मांग थी जिस हेतु कूड़ा निस्तारण वाहन उन्हे उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे कि क्षेत्र में साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा तथा भविष्य में कुछ और आवश्यकता होगी तो हरसम्भव मदद और सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। होटल एसोसिएशन की मांग पर 22 से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय काणाताल फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रसिद्ध कलाकरों, बैंड, शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पर्यटन की दिशा और दशा, पर्यावरण संरक्षण, सहासिक पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा और अन्य गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मोहम्मद असलम, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन रमोला, दीपेश रमोला, अरविंद रणावत, उदय बिष्ट, सुरेश रमोला, अरूण बिष्ट, आशीष रमोला, मोहनीश डबराल, अजय डबराल, राजेश नेगी, हरेंद्र शर्मा, प्रेमलाल बेलवाल, कीर्ति, दक्ष, विनोद डबराल, गौतम रावत, दीपक आदि मौजूद रहे।
  

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आईएसबीटी के कायाकल्प को दी रफ्तार, किराये का होगा पुनर्निर्धारण; यात्री सुविधाएं और सुरक्षा होंगी बेहतर
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश; समाधान दिवस में 150 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की मिलेगी जानकारी
  • लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने ग्राम कोटला में 800 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास
  • घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की डेट बड़ी, 23 अगस्त के बाद सेवा हो जाएगी बाधित
  • बेरोजगार डिग्रीधारी लैब तकनीशियनों ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करें – आयुक्त
  • टनल रेस्क्यू में तेजी लाने के निर्देश, श्रमिकों के पीएफ की भी होगी जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.