गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण, यातायात में सुगमता लाएगी रुद्रप्रयाग में तैयार सुरंग, निश्चित समय से पहले सुरंग आरपार करने पर दी कार्यदायी संस्थाओं को बधाई

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2023 5:54 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन 900.3 मीटर लंबी सुरंग के आरपार होने पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने सुरंग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं कार्यदायी संस्था को बधाई देते हुए निश्चित समय से पहले सुरंग आरपार करने पर सराहना की। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने मंगलवार सुबह सुरंग का निरीक्षण करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद चार धाम यात्रा मार्ग के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव में से एक है। लेकिन जाम की समस्या के चलते हर वर्ष यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में ऋषिकेश-बदरीनाथ व रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के लिए तैयार सुरंग यातायात में सुगमता के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन के कर्मचारियों व मजदूरों को तेजी से कार्य करने के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। विधायक ने संबंधित संस्थाओं को सुरंग के साथ प्रस्तावित पुल का निर्माण भी तेजी से करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने बताया कि  जनवरी 2023 में सुरंग निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। परियोजना के तहत सुरंग के साथ ही अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा मोटर पुल भी प्रस्तावित है, जिसके एबेडमेंट के लिए खोदाई जोरों पर चल रहा है। 156 करोड़ की लागत से तैयार हो रही परियोजना का कार्य जुलाई 2025 तक पूरा कर दिया जाएगा। वहीं भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के एजीएम अश्विनी कुमार ने बताया कि यह कार्य तय समय से लगभग दो माह पहले किया गया है। सुरंग के निर्माण में मशीनों के साथ-साथ 150 मजदूरों के द्वारा दो शिफ्ट में निरंतर कार्य किया गया, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। अब, दूसरे चरण के कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर योगेश चैहान, टनल इंजीनियर सौरभ, फोरमैन प्यार चंद्र, साहू, द्वारिका पुरोहित, युगल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
  • स्वास्थ्य सेवाओं में सुनहरा दिन : धामी सरकार की पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनी हेलीकॉप्टर सेवा, जखोली से आसमान तक जीवन की उड़ान, हेलीकॉप्टर सेवा से गर्भवती महिला को समय पर मिला सुरक्षित उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.