posted on : मई 24, 2022 10:33 अपराह्न
कोटद्वार : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेश अनुसार समस्त उत्तराखंड राज्य में चलाए जा रहे “मिशन मर्यादा” विशेष अभियान के तहत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों तथा चेकिंग पॉइंट बैरियर पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त व चेकिंग के दौरान आज 24 मई 2022 को कोटद्वार पुलिस ने खोह नदी निकट दुर्गामाता मन्दिर पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे निम्नलिखित व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम व पता
- प्रियाशु पुत्र सोनपाल निवासी कबूलपुर, थाना माण्डवार, जिला बिजनौर (उ0प्र0)
- दुष्यन्त पुत्र लोक चन्द्र निवासी उपरोक्त
- सोरभ कुमार पुत्र मेहराज सिंह निवासी उपरोक्त
- रवि पुत्र धर्मवीर निवासी उपरोक्त
पुलिस टीम
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला
- उपनिरीक्षक सूरत शर्मा
- आरक्षी अनिल
- आरक्षी चेतन
- आरक्षी पूरन




