posted on : मई 19, 2021 6:15 अपराह्न
लैंसडाउन । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी कु. पी. रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियो को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जरुरतमंद लोग / कोविड से संक्रमित लोगो की हर सम्भव सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया हैं । जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुँवर मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रो मे जाकर ग्रामीणो को राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन्स/कर्फ्यू के संबंध में जानकारी दी गयी एवं संक्रमण से बचाव करने के संबंध जागरूक करते हुए मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर बताया कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की खांसी, जुकाम, सर दर्द आदि की समस्या हो तो तुरंत ही अपना चेकअप नजदीकी चिकित्सालय में कराएं । साथ साथ ही 05 जरूरतमंद/असहाय व्यक्तियों को खाद्य सामग्री वितरित की गयी। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा की गयी इस सहायता से उक्त असहाय व्यक्तियो द्वारा आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जनपद पौड़ी पुलिस का प्रत्येक कोरोना वॉरियर जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।





Discussion about this post