शनिवार, अप्रैल 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2026 3:17 अपराह्न
देहरादून। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने आज विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आज हमने बैठक में शामिल सभी सदस्यों से सुझाव हासिल किये हैं तथा विभाग के अंतर्गत और कितने जनकल्याणकारी कार्य किये जा सकते हैं इस बारे में चर्चा की है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाए तथा होर्डिंग तथा अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों से जनकल्याणकारी योजनाओं को साझा किया जाए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समय-समय पर देखरेख की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य करने की नियत हो तो सारे कार्य अच्छे ढंग से पूर्ण किये जा सकते हैं।
 
मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जनता के विकास के साथ-साथ प्रदेश का भी विकास हो। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में नये तथ्यों पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कैम्प लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से छात्रवृत्ति वितरित की जाए ताकि लोगों को योजना की जानकारी मिल सके। मंत्री ने मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत एनजीओ के माध्यम से हो रहे कौशल विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कौशल कार्यक्रमों की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी देना सुनिश्चित करें। 
 
इस अवसर पर विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, उप सचिव एचएस बसेड़ा, अध्यक्ष मदरसा बोर्ड मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग फरजाना बेगम तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारनाथ में अप्रैल में भी बर्फबारी जारी, यात्रा तैयारियों पर असर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
  • कला, संस्कृति और संगीत का उत्सव बना ‘लम्हे – 2026’ का दूसरा दिन
  • उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
  • हरदा का ‘अर्जित अवकाश’-मैं जा भी रहा हूं और यहीं भी हूं…5G के जमाने में 2G नेटवर्क
  • उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी कुमारी शैलजा, 8 से 12 अप्रैल तक कार्यकर्ताओं संग करेंगी मंथन
  • दर्दनाक हादसा : कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
  • उत्तराखंड : धामी सरकार ने जारी की दायित्वधारियों की एक और सूची, इनको मिली जिम्मेदारी
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, 25 प्रतिष्ठानों में चला निरीक्षण अभियान
  • प्रेम सिंह राणा के राज्यमंत्री बनने पर चमोली में हर्ष की लहर
  • महिलाओं को बोर होल पद्धति से लीसा विदोहन का प्रशिक्षण, वन आधारित आजीविका को मिलेगा बढ़ावा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.