मंगलवार, जुलाई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कत्यूर महोत्सव स्थल का दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व डीएम आशीष भटगांई ने किया संयुक्त निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2025 1:51 पूर्वाह्न

बागेश्वर : आगामी 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आगामी कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयोजन स्थल भकुनखोला मैदान का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आयोजन स्थल की सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंच एवं प्रांगण का समतलीकरण किया जाए, ताकि आगंतुकों को सुविधा हो और स्थानीय जनता की भागीदारी और भी व्यापक हो।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए और फायर सर्विस को स्टैंडबाय मोड पर रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग व्यवस्था, और मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान जनसुविधा सर्वोपरि है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोजन स्थल की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को निखारने का अवसर है, जिससे न केवल सांस्कृतिक चेतना को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हाल के पोस्ट

  • रुद्रप्रयाग : सीएमओ की तत्परता और जिला अस्पताल के बेहतर इलाज से महिला को मिला नया जीवन, सभी जांचें और उपचार निःशुल्क
  • मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया
  • मुख्यमंत्री ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, शिक्षा में गुणात्मक सुधार के दिए निर्देश
  • प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, विकास के मुद्दों पर मांगा मार्गदर्शन, नंदा राजजात व महाकुंभ आयोजन के लिए मांगा विशेष पैकेज
  • ज्वैलर्स शॉप चोरी के दो और आरोपित गिरफ्तार
  • प्रथम चरण के पंचायत चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आंवटित
  • अवरूद्ध रास्ते बन रहे चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के राह में रोड़ा
  • आईकेएस में आभास का रिसर्च पेपर में चयनित
  • चमोली : 14 दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका से भड़के लोग, प्रदर्शन
  • देवप्रयाग में नृसिंहगाचल पर्वत से भूस्खलन, मकान क्षतिग्रस्त, वाहन दबे, एक घायल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.