शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कत्यूर महोत्सव स्थल का दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व डीएम आशीष भटगांई ने किया संयुक्त निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 11, 2025 1:51 पूर्वाह्न

बागेश्वर  : आगामी 13 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट व जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आगामी कत्यूर महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने हेतु आयोजन स्थल भकुनखोला मैदान का संयुक्त रुप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव के दौरान जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने आयोजन स्थल की सौंदर्यीकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सांस्कृतिक गरिमा को ध्यान में रखते हुए मंच एवं प्रांगण का समतलीकरण किया जाए, ताकि आगंतुकों को सुविधा हो और स्थानीय जनता की भागीदारी और भी व्यापक हो।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए और फायर सर्विस को स्टैंडबाय मोड पर रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। इसके अतिरिक्त, आयोजन स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सेवाएं, पार्किंग व्यवस्था, और मोबाइल शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान जनसुविधा सर्वोपरि है और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आयोजन स्थल की नियमित सफाई और कचरा निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि महोत्सव के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को निखारने का अवसर है, जिससे न केवल सांस्कृतिक चेतना को बल मिलेगा, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, तहसीलदार निशा रानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बीटल्स आश्रम में चल रहे विकास व संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य करने के दिए निर्देश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई, तहसील परिसर में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग पर 02 सिलेंडर ज़ब्त
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
  • डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
  • हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ
  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.