शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित होंगे मिलेट्स मेले – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

सुपर और स्मार्ट फूड है मिलेट्स, रोज करें सेवन, ऋषिकेश से होगी ईट राइट मिलेट मेले की शुरुआत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2022 6:51 अपराह्न
 
देहरादून : पोषक तत्वों से भरपूर मोटा अनाज सिर्फ गरीबों की थाली तक सीमित रह गया है। मोटे अनाजों के पौष्टिक गुणों को देखते हुये इसे आम लोगों की डाइट में शामिल करने के उद्देश्य से राज्य सरकार प्रदेशभर में मिलेट्स थीम पर ईट राइट मेलों का आयोजन करने जा रही है, जिसकी शुरूआत ऋषिकेश से की जायेगी। मिलेट्स मेलों के माध्यम से आम जनमानस को मोटे अनाजों और उनके पौष्टिक गुणों के प्रति जागरूक करना है ताकि लोग इस सुपर फूड को अपने भोजन की थाली में शामिल कर सके। 
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शीघ्र ही प्रदेशभर में मिलेट्स मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसका मकसद आम जनमानस को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करना है साथ ही लोगों की डाइट में मिलेट को वापस लाना है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर में मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिये लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में जनवरी माह में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से ऋषिकेश में मिलेट थीम पर ईट राइट मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें लोगों को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके उपरांत फरवरी माह में श्रीनगर जबकि मार्च माह में अल्मोड़ा में ऐसे मेले आयोजित किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि मिलेट्स मेले में कम से कम 5 फूड स्टॉल पर मिलेट्स से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया जायेगा, मिलेट से बने व्यंजनों से जुड़े इंफोग्राफिक्स प्रदर्शित किये जायेंगे, मोटे अनाजों से बने स्वास्थ्यवर्धक आहारों की विधियां बताई जायेगी, मिलेट्स पर आयोजित पाक कला के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता के साथ ही नुक्कड़-नाटकों का आयोजन किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने बताया कि मोटे अनाजों के महत्व को देखते हुये भारत सरकार द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ को प्रस्ताव दिया था कि वर्ष 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलैट्’ के तौर पर मनाया जाय, जिसके बाद यूएनजीए ने वर्ष 2023 को ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलैट्’ के रूप में मनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहलेे सभी लोग खास कर उत्तराखंड के लोग मोटे अनाजों का सेवन करते थे लेकिन देखा देखी के कारण यहां के लोगों ने मोटे अनाजों को अपनी थाली से दूर कर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि बाजरा, ज्वार, रागी, चिन्ना, कोदो, समा, कंगनी आदि सुपर फूड हैं जो स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद हैं, इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मैंजीन, मैग्नीशियम, फासफोरस, जिंक जैसे अनेकों पोषक तत्वों हैं साथ ही मिलेट्स एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स, एंथोसायनिन, सैपोनिन और लिग्नन्स का पावरहाउस भी हैं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों की ओर लोग धीरे-धीरे लौट रहे और उन्हें अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं जो अच्छे संकेत हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में टिहरी लेक ग्लोबल डेस्टिनेशन को लेकर हुई हाई पॉवर कमेटी की बैठक आयोजित
  • पहाड़ में समृद्धि की नई इबारत : आधुनिक खेती से स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की मिसाल बने पौड़ी के नरेश भट्ट
  • मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन शुरू, 14 अगस्त तक कर सकेंगी आवेदन
  • पौड़ी गढ़वाल : जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी अब बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • एडीएम वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में एनसीओआरडी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति केंद्रों की मॉनिटरिंग व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी के दिए सख्त निर्देश
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू देहरादून में 11 जुलाई को पांच दिवसीय “लोक संवर्धन पर्व” का करेंगे उद्घाटन
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने की एससी/एसटी अत्याचार निवारण मामलों की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और पीड़ितों को समयबद्ध आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल से मिली गढ़वाली फीचर फिल्म “मार्छ” की टीम; लोकभाषा, लोक संस्कृति और उत्तराखंडी जीवन शैली के संरक्षण का सार्थक प्रयास
  • भारी वर्षा से क्षतिग्रस्त पुस्ते के बाद प्रशासन ने नई टिहरी सी-ब्लॉक से किये तीन परिवार सुरक्षित स्थानांतरित, डीएम नितिका खण्डेलवाल ने स्थलीय निरिक्षण कर लिया स्थिति का जायजा, PWD के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.