गुरूवार, सितम्बर 18, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मियांवाला का नया नाम रामजी वाला, औरंगजेबपुर का नया नाम होगा शिवाजी नगर

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2025 10:29 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के चार प्रमुख जनपदों—हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर—में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की। यह निर्णय जनभावना, भारतीय संस्कृति और विरासत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्थानों के नाम परिवर्तन का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह कदम ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में उठाया गया है, जिससे भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

बदलाव की सूची

हरिद्वार जनपद में:

  • औरंगजेबपुर का नाम शिवाजी नगर किया जाएगा।
  • गाजीवाली को आर्य नगर के नाम से जाना जाएगा।
  • चांदपुर का नाम ज्योतिबा फुले नगर होगा।
  • मोहम्मदपुर जट का नया नाम मोहनपुर जट होगा।
  • खानपुर कुर्सली को अंबेडकर नगर नाम दिया गया है।
  • इंदरीशपुर का नाम नंदपुर रखा गया है।
  • खानपुर का नया नाम श्री कृष्णपुर होगा।
  • अकबरपुर फाजलपुर को अब विजयनगर कहा जाएगा।

देहरादून जनपद में

  • मियांवाला का नया नाम रामजी वाला होगा।
  • पीरवाला को केसरी नगर नाम दिया जाएगा।
  • चांदपुर खुर्द अब पृथ्वीराज नगर कहलाएगा।
  • अब्दुल्ला नगर को अब दक्ष नगर के नाम से जाना जाएगा।

नैनीताल जनपद में

  • नवाबी रोड का नाम अटल मार्ग किया गया।
  • पनचक्की से आईटीआई मार्ग अब गुरु गोवलकर मार्ग कहलाएगा।

उधमसिंह नगर जनपद में

  • नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी को अब कौशल्या पुरी के नाम से जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह निर्णय भारतीय संस्कृति के संरक्षण और समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव न केवल ऐतिहासिक महापुरुषों के प्रति श्रद्धांजलि है, बल्कि समाज में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रदेश सरकार का यह कदम राज्य में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नही – डीएम संदीप तिवारी
  • स्वच्छता ही सेवा तहत ली स्वच्छता का संकल्प
  • संगठन ही पार्टी को मजबूत बनाता है – आराधना
  • स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े पर गोपेश्वर में लगा बहुद्देशीय शिविर
  • खून से पत्र लिख कर छात्रों ने दी पीएम को जन्म दिन की बधाई
  • पुलिस ने शस्त्र पूजा कर मनाई विश्वकर्मा जयंती
  • प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर बदरीकेदार में हुई पूजा अर्चना
  • उत्तराखंड : DM, CDO के सामने बोला NH अधिशासी अभियंता, करा लो FIR, मैं साइट पर नहीं जाऊंगा…देहरादून जाना है
  • हस्तशिल्प और हथकरघा कला को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने शिल्पकारों को किया सम्मानित
  • आपदा प्रभावितों को आवश्यक सामग्री हो उपलब्ध – डीएम संदीप तिवारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.