रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद पौड़ी गढ़वाल में मौसम विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी की जारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2020 6:40 अपराह्न

पौड़ी : भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा आज दिनांक 11 अगस्त 2020 को अपराह्न 02:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत 11, 12 व 14 अगस्त, 2020 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। वहीं 13 अगस्त, 2020 को जनपद के कुछ स्थानों में तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्यनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये तथा प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आगमन में नियन्त्रण बरता जाये। जनपद/तहसील स्तर पर गठित आई.आर.एस. प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगें। किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभागों द्वारा अवरूद्ध मोटर मार्गों के संबंध में समय-समय पर नियमित रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक/ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। समस्त चैकी/थाने भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंगे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल दैवीय आपदा परिचालन केन्द्र को दूरभाष संख्या 01368-221840 अथवा मोबाइल नं. 9412082535 पर अवगत कराने को कहा। इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ़ नहीं रहेंगे। जनपद गढ़वाल की समस्त तहसीलों में आवंटित सैटेलाईट फोन क्रियाशील अवस्था में रहेंगें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.