गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मौसम विभाग ने दी जारी बारिश की चेतावनी, डीएम सोनिका ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2022 12:41 पूर्वाह्न
देहरादून : मौसम विभाग द्वारा  जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल एवं जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।
जिलाधिकारी सोनिका के दिशा निर्देशन पर आज तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड ने गत दिवस 20 अगस्त 2022 को आई आपदा में मृतक संजय की पत्नी श्रीमती मंजू को उनके घर जाकर 4 लाख की अनुग्रह राशि वितरण किया। आपदा प्रभावित परिवारों को शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा भोजन आदि करवाये जा रहे है। जिलाधिकारी सोनिका के दिशा निर्देशन पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रभावित लोगों को भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है साथ ही राहत एवं बचाव व सर्च आपरेशन आदि कार्य की जानकारी प्राप्त कर रही है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान एवं तहसीलदार सदर प्रभावित क्षेत्रों में रहकर राहत कार्याें का सम्पादन कर रहे हैं साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं को सामान्य बनाने में जुटे है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आपदा ग्रस्त क्षेत्र में मृत पशुओं शव से बीमारी ना फैले इसके लिए जिला पंचायत एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, ऑपरेशन के दौरान पशुओं के मृत शरीर का नियमानुसार निस्तारित किया गया तथा  आपदा प्रभावित क्षेत्र  में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। सड़के खोलने, सफाई-व्यवस्था, दवाई छिड़काव, स्वास्थ्य जांच, भोजन/राशन आपूर्ति के साथ ही प्रभावी सर्च आॅपरेशन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं दवाईयों का छिड़काव एवं डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं पशुपालन विभाग द्वारा दवाईयों का छिड़काव संपादित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस के बरनवाल व के.के मिश्रा आपदा मालदेवता राजकीय जूनियर हाईस्कूल में बनाये गए शिविर का निरीक्षण करते हुए वहां ठहराये गए प्रभावित लोगों परिवारों का हाल-चाल जाना तथा समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों हेतु भोजन, रहने आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
वर्तमान में सरखेत/भैंसवाड़ में एनडीआरएफ के 1 दल कुल 20 खोज बचावबल, एसडीआरएफ के 4 दल कुल 24 खोज बचावबल एवं 1 डाॅग स्कवाइड (सरखेत/ग्वाड़/धोलागिरी पेरू रिजाॅर्ट/),फ्लड टीम राफ्ट के माध्यम से सौंग नदी डाॅग स्कवाड-2 एवं 6 बल सहित मालदेवता से नदी की ओर रेस्क्यू आॅपरेशेन संचालित कर रही है। 24 पुलिस बल जिनमें सरखेत में 7, लालपुल से डोईवाला 7 तथा बालावाला 5 टीमें रेस्क्यू में लगी हैं इसी प्रकार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित कार्मिक एवं निमार्ण खण्ड लोनिवि के 8 जेसीबी, 1 राॅक बे्रकर, 1 डम्पर, 2 पौकलेण्ड मशीन, अस्थाई खण्ड ऋषिकेश के 6 जेसीबी, 7 पौकलेण्ड तथा 20 डम्पर राहत बचाव कार्य में जुटी है इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की 2 मैडिकल टीम जिनमें 1 रायपुर हाॅस्पिटल एवं 1 रिलीफ कैंप जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में 2 एंबुलेंस सहित तैनात है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.