रविवार, मई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ताड़केश्वर धाम में हरित योग से दिया स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शेयर करें !
posted on : मई 31, 2026 2:47 अपराह्न

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में जनपद पौड़ी गढ़वाल में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। योग दिवस तक चलने वाले इन कार्यक्रमों के अंतर्गत योग शिविर, हरित योग, योग पार्क गतिविधियां, सामूहिक योगाभ्यास, लाइव स्ट्रीमिंग तथा “रन फॉर योग” जैसे जन-जागरुकता कार्यक्रम शामिल हैं।

इसी क्रम में बुधवार को प्रसिद्ध ताड़केश्वर महादेव मंदिर परिसर में “हरित योग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राकृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास करते हुए स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों ने नियमित योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडेय ने बताया कि आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में योग को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय स्थित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में 20 मई से 10 जून तक विशेष योग जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नमस्ते योग ऐप तथा योग ब्रेक ऐप के माध्यम से नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है तथा योग के वैज्ञानिक महत्व और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि ऋषिकेश स्थित यूजेवीएन लिमिटेड के बैराज पार्क में 25 मई से 05 जून तक 12 दिवसीय “योग पार्क कार्यक्रम” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं तथा वरिष्ठ नागरिक भाग ले रहे हैं। योग अभ्यास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरित योग गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

डॉ. पांडेय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक जनपद के विभिन्न विकासखंडों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर योग संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा। इन आयोजनों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ना तथा स्वस्थ, निरोग एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरुक करना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मानसून से पहले सभी प्राथमिकता वाले कार्य 07 जून तक पूर्ण करें – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने किया रेस्क्यू, अंधेरे में चलाया सफल अभियान
  • पर्यटन आधारित स्वरोजगार को मिलेगा नया प्रोत्साहन, वाहन व होमस्टे के 22 आवेदनों पर हुई समीक्षा
  • शॉर्ट सर्किट से टीन शेड में लगी आग, तीन परिवारों का सामान जलकर राख
  • कोटद्वार : नशा तस्कर के कोर्ट में उपस्थित न होने पर जारी हुआ वारंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सोमनाथ मैदान में गूंजी देशभक्ति की हुंकार, 1170 अग्निवीरों ने ली राष्ट्र रक्षा की शपथ
  • भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया
  • शॉर्ट सर्किट से टीन शेड में लगी आग, तीन परिवारों का सामान जलकर राख
  • सतपुली में जनसुनवाई एवं बहुउद्देशीय शिविर संपन्न, कैबिनेट मंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं
  • तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहली बार देहरादून पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देहरादून में ली कोर ग्रुप बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.