सोमवार, जून 2, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी राशन दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ पूर्ति अधिकारी को दिया ज्ञापन

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 3:07 अपराह्न

देहरादून: उत्तराखण्ड कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में सरकारी राशन दुकानों में व्याप्त अनियमितताओं, जैसे गेहूं में अत्यधिक कचरा, नमक में रेत, साबूत मडुवा की मात्रा कम होना, दुकानों का समय पर न खुलना, और चावल में दुर्गंध जैसी समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, देहरादून को एक ज्ञापन सौंपा गया।

कौशल ने इस अवसर पर कहा कि प्रकोष्ठ ने जिला पूर्ति अधिकारी से इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि जनता को गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जनता लगातार शिकायत कर रही है कि राशन की दुकानें समय पर नहीं खुलतीं, जिसके कारण लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता है, इससे उनका समय बर्बाद होता है और उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन सौंपते हुए कौशल ने जोर देकर कहा कि जनता की इन जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त है। साथ ही, उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि जन समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आगे आएं।

इस अवसर पर पूनम कण्डारी, आनंद जगुड़ी, किशोर उनियाल, डॉ. संजय सिंह, वीरेंद्र पंवार, मीनाक्षी महर, सुशीला बेलवाल, हरेन्द्र बेदी, संदीप धुलिया, मान सिंह, अर्जुन शर्मा, बिरेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को मिले 26 नर्सिंग ट्यूटर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – कॉलेजों में मजबूत होगी शैक्षणिक व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वात्सल्य गंगा आश्रय का लोकार्पण
  • एक महीने में श्री केदारनाथ धाम यात्रा में लगभग 200 करोड़ का कारोबार, घोड़ा खच्चर संचालन से 40 करोड़ रुपए, हेली सेवाओं ने किया 35 करोड़ का व्यापार
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जरमोला राजकीय उद्यान किया स्थलीय निरीक्षण
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोरी विकासखंड स्थित गैंचवांण गांव में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” का किया शुभारंभ
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोरी के गैंचवांण गांव में काश्तकारों से की मुलाकात, सेब बागान का किया निरीक्षण
  • पर्यटकों के दीदार को खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी
  • विश्व योग दिवस की तैयारियों ने पकड़ा जोर
  • चमोली पुलिस के चार उप निरीक्षक बने निरीक्षक
  • विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों से हुई गुलजार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.