posted on : अप्रैल 8, 2022 7:15 अपराह्न
सतपुली । चौबट्टाखाल विधायक व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज को बडखोलू मोटर पुल बनाए जाने को लेकर एक ज्ञापन दिया गया | बतादें कि ग्राम सभा बडखोलू में जहाँ एक और पीएमजेएसवाई सडक का निर्माण विगत एक वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है वहीँ यह सड़क किसी भी छोर से किसी अन्य मोटर मार्ग से नहीं मिलती है | जिस कारण इस मोटर मार्ग के बनने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है |ज्ञापन देने वाले ग्रामीण मेहरबान सिंह मियां ने बताया कि पूर्व में मोटर पुल बनाए जाने को कार्यवाही की गई किन्तु इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई जिस कारण मोटर पुल का निर्माण नहीं हो सका है | मोटर पुल न बनने से बडखोलू रौन्तेला के लिए बनी pmgsy की 4.70 किमी की सड़क सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है ।इसलिए मोटर पुल बनाये जाने को लेकर सतपाल महाराज को एक ज्ञापन दिया गया है |




