शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाकुम्भ तैयारियों की प्रगति को लेकर मेलाधिकारी दीपक रावत ने की समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 17, 2021 10:19 अपराह्न
  • महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी दीपक रावत ने की समीक्षा बैठक, अधिकारीयों को दिए निर्देश

हरिद्वार : मेलाधिकारी दीपक रावत ने आज मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में महाकुम्भ की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बैठक में अधिकारियों से आस्था पथ की प्रगति के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य 22 फरवरी तक पूर्ण हो जायेगा। मेलाधिकारी ने आस्था पथ पर लीकेज की आ रही शिकायत के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया कि लीकेज कल तक ठीक हो जाना चाहिये। अधिकारियों ने आस्थापथ ऋशिकेश के सम्बन्ध में बताया कि यह जल्दी ही पूर्ण हो जायेगा।

मेलाधिकारी दीपक रावत को अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ पट्टी का कार्य 97 प्रतिशत हो चुका है, पुहाना-इकबालपुर रोड एवं पिरान कलियर की सड़कों में अब केवल मार्किंग का कार्य ही शेष बचा है, बहादराबाद-धनौरी-इमलीखेड़ा में अब केवल रोड साइनेज का कार्य ही बचा है, गणेशपुर ब्रिज का 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है, हिलबाईपास 80 प्रतिशत, भीमगौड़ा में 100 प्रतिशत, बंगाली मोड़-झण्डा चैक 80 प्रतिशत,ओल्डरोड गौरीशंकर 100 प्रतिशत, घाट व ब्रिजों की पेण्टिंग 100 प्रतिशत, बीएचईएल-रानीपुर मार्ग 95 प्रतिशत, धनौरा-सिडकुल मार्ग 10 मार्च तक पूरा हो जायेगा, तपोवन रोड 93 प्रतिशत, ओल्ड ज्वालापुर में सड़क का कार्य शुरू हो चुका है, पेशवाई रोड 14 में से 06 पूरी हो चुकी हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम द्वारा आठ सड़कों का निर्माण किया जाना है, जिसमें 44 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस पर मेलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य में तेजी लाकर सभी सड़कों को यथाशीघ्र पूरा करें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि त्रिवेणीघाट सुरक्षा के कार्य 20 फरवरी तक पूर्ण हो जायेंगे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने डामकोठी के सौन्दर्यीकरण के कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में पूछा तो अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। इस पर उन्होंने डामकोठी में रात-दिन कार्य कराने के निर्देश देते हुये सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वे डामकोठी के कार्य की प्रगति का प्रतिदिन निरीक्षण करेंगे तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
मेलाधिकारी दीपक रावत को अधिकारियों ने बैठक के दौरान यह भी बताया कि अपर गंगा कैनाल की रेलिंग का कार्य 70 प्रतिशत हो चुकी है, सती घाट पर टाइल्स एवं रेलिंग का कार्य 80 प्रतिशत हो चुका है, पुलिस सर्विलांस सिस्टम में 15 प्रतिशत कार्य हो चुका है। मेलाधिकारी ने बैठक में अखाड़ों में बनने वाले शौचालयों की प्रगति की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने विष्णुघाट व बिड़लाघाट ब्रिज पर हो रहे लीकेज के सम्बन्ध में पूछा और निर्देशित किया कि यह दो दिन के भीतर ठीक हो जाना चाहिये। चमकादड टापू पुल, सौल एरिया पुल, अस्थाई मीडिया सेण्टर, ऋषिकुल एवं सप्त सरोवर में अस्थाई बस अड्डा के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि ये 25 फरवरी तक पूर्ण हो जायेंगे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने आगामी शिवरात्रि पर्व को देखते हुये अधिकारियों को निर्देशित किया कि नीलकण्ठ में बिजली, टायलेट आदि कार्य यथाशीघ्र पूर्ण हो जाने चाहिये। उन्होंने पावन धाम आश्रम के निकट बन रहे 150 बेड के अस्पताल में पानी के संयोजन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली तथा अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वहां पानी का संयोजन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त मेलाधिकारी ने बिजली, टिन वर्क, अस्थाई रेन बसेरा, वाॅच टावर आदि से सम्बन्धित कार्यो की विस्तृत जानकारी भी अधिकारियों से ली।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, उप मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, मेलाधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, वित्त नियंत्रक विरेन्द्र कुमार, विशेष कार्याधिकारी महेश शर्मा, लोक निर्माण, जल निगम, सिंचाई, जल संस्थान, विद्युत सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.