बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति “भय बिनु होई न प्रीति” को दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहा

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 8, 2023 11:43 अपराह्न
 
देहरादून । राजधानी देहरादून की प्रमुख नाट्य संस्था मेघदूत द्वारा रविवार को रिस्पना पुल के निकट मीनाक्षी गार्डन, हरिद्वार बाय पास में गोस्वामी तुलसीदास लिखित रामचरित मानस के पंचम सोपान पर आधारित नाटक “भय बिनु होई न प्रीति” का मंचन किया गया। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्वलित कर नाटक का शुभारंभ किया। खचाखच भरे हॉल में आयोजन के लिए रंगकर्मी एस पी ममगाई को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने भारतीय चेतना को विपरीत परिस्थितियों में दिशा दी थी, उसी परंपरा को ममगाई जी जैसे लोग आगे बढ़ा रहे हैं। भय बिनु होई न प्रीति का नाट्य रूपांतर, संपादन और निर्देशन एस पी ममगाई ने किया जबकि संगीत आलोक मलासी ने दिया।
रामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदर काण्ड पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। नाटक में शिव की भूमिका सुनील तंवर ने निभाई जबकि पार्वती का अभिनय सपना गुलाटी ने किया। नाटक के केंद्रीय पात्र राम का शानदार अभिनय सिद्धार्थ डंगवाल ने अपने नाम के अनुरूप किया जबकि सीता की भूमिका मिताली पुनेठा ने निभाई। इसी तरह लक्ष्मण की भूमिका यशपाल कैंतुरा, हनुमान की विजय डबराल ने शानदार तरीके से निभाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रावण की भूमिका मंझे हुए कलाकार अनिल दत्त शर्मा ने यादगार तरीके से निभाई। जामवंत का किरदार गिरी विजय ढौंढियाल, अंगद गौरव बिष्ट, सुग्रीव अक्षत जेटली, नल के रूप में प्रेम कुमार, नील रवींद्र कुमार, मंदोदरी रुपिका पासी, केतकी कशिश, त्रिजटा इंदु रावत, अक्षय कुमार की भूमिका बृजेश भट्ट, मेघनाथ गिरिविजय, सेनापति राजेंद्र कैंथोला, माल्यवंत का किरदार गोकुल पंवार ने निभाया। इसके अलावा विभीषण की भूमिका में प्रखर गुसाईं, संगीताचार्य के पी यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य कलाकारों में बृजेश भट्ट, दिनेश बौड़ाई, दत्तात्रेय धस्माना, रोहन बिंजोला, ममता, सावित्री उनियाल आदि प्रमुख रहे।
गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदर काण्ड के कथानक पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति को देश, काल के मद्देनजर तैयार किया गया था। नाट्य प्रस्तुति को रोचक बनाने के लिए इसमें गायन और नृत्य को भी समुचित स्थान दिया गया। इसके लिए कुछ पद गोस्वामी तुलसी दास जी की विनय पत्रिका से लिए जबकि मुख्य कथानक रामचरित मानस का पंचम सोपान ही रहा। नाटक में सनातन धर्म के प्रसिद्ध टीकाकार हनुमान प्रसाद पोद्दार जी की टीकाओं से ही संवादों का सृजन किया गया था। मूलतः यह प्रस्तुति तुलसीमय ही थी। कुल मिलाकर आधुनिक, पारसी तथा आंशिक रूप से नौटंकी शैली मिश्रित इस नाट्य प्रस्तुति में संवाद, गीत, नृत्य और अभिनय के साथ रंगमंच की विधा में कतिपय नए प्रयोग किए गए थे। गौरतलब है कि मेघदूत नाट्य मंच एक ऐसा संस्थान है जिसके अनेक कलाकार फिल्म, टीवी तथा रंगमंच के विविध क्षेत्रों में देश के विभिन्न भागों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज की प्रस्तुति भी कई दृष्टियों से उल्लेखनीय रही।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट, अलर्ट मोड में प्रशासन
  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.