गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडीएम दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में लघु उद्योग, हथकरघा तथा हस्तशिल्प पुरस्कार जिला चयन समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 19, 2024 11:39 अपराह्न
हरिद्वार : अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में लघु उद्योग, हथकरघा तथा हस्तशिल्प पुरस्कार जिला चयन समिति की एक बैठक आयोजित हुई। जिला चयन समिति ने लघु उद्योग, हथकरघा तथा हस्तशिल्प के क्षेत्र में कार्य कर रहे उद्यमियों तथा कारीगरों द्वारा कलक्ट्रेट सभागार में प्रदर्शित उनके उत्पादों को देखा। लघु उद्योग क्षेत्र में मै0 संजीवनी हर्बल्स, मै0 शिवालिक इण्टर प्राइजेज, मै0 कैप्टन इंसुलेटर, के0बी0जे0 प्लास्टो इण्डिया, ऑनली एण्ड श्योरली आर्गेनिक, रेनबो पेकेजिंग इण्टडस्ट्रीज प्लाण्ट, उमारोबाटिकर्स टेक्नॉलोजी प्राइवेट लि0 ने अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किये थे। इसी तरह हथकरघा क्षेत्र में अभिषेक हैण्डलूम, नेत्रपाल, शुभम पाल, राजकुमार, मुकेश, नाथी, सोनिया ने हथकरघा से निर्मित अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किये थे। हस्तशिल्प के क्षेत्र में मै0 अवमुक्त इण्टर प्राइजेज, मोक्ष हैण्डीक्राफ्ट गिफ्ट गैलरी, शालिनी, ऋचा अग्रवाल, अशोक कुमार, मै0 एम एम हैण्डीक्राफ्ट, मै0 मेटल एज क्राफ्ट, मै0 शोभा ओवरसीज, सोनिया, रजनी, ऊषा रानी, आकाश सिंह आदि ने हस्तशिल्प से सम्बन्धित उत्पाद प्रदर्शित किये थे।
चयन समिति ने लघु उद्योग, हथकरघा तथा हस्तशिल्प के प्रदर्शित इन उत्पादों का गहराई से अवलोकन करने के साथ ही इन उत्पादों के सम्बन्ध में विभिन्न पहलुओं पर काफी गहन विचार-विमर्श करने के पश्चात लघु उद्योग क्षेत्र में मै0 उमारोबोटिकर्स टेक्नोलॉजी प्रा0 लि0 निर्मल छावनी के रोबोट निर्माणक को प्रथम तथा मै0 रेनबो पैकेजिंग इण्डस्ट्रीज सिडकुल हरिद्वार को द्वितीय पुरस्कार के लिये चुना। हथकरघा क्षेत्र में राजकुमार न्यू मोहनपुरा मिलाप नगर रूड़की के उत्पाद- लोई, शाल, मफलर आदि को प्रथम तथा शुभम पाल न्यू मोहनपुरा मिलाप नगर रूड़की- लोई, शाल, मफलर को द्वितीय पुरस्कार के लिये चयन किया। इसी प्रकार हस्तशिल्प क्षेत्र में मै0 अवमुक्त इण्टर प्राइजेज कनखल हरिद्वार को मन्दिर, घड़ी, शीशा उत्पाद के लिये प्रथम तथा मै0 ऋचा अग्रवाल शिवालिक नगर को तोरन, वॉल हैंगिंग, साइड डोर हैंगिंग, दीया, राखी को द्वितीय पुरस्कार के लिये चयनित किया। पुरस्कारों के चयन के अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष एसएमएयू डॉ. मोहेन्द्र आहूजा, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, बुनकर प्रतिनिधि नारसन रामकुमार सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ दीपक नौटियाल ने पहाड़ में बसाया फलों का साम्राज्य, 120 महिलाओं को मिला रोजगार
  • रीप परियोजना के सहयोग से पोखरी की विजया देवी बनीं आत्मनिर्भर, एकीकृत खेती से हर माह ₹25 हजार की कमाई
  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.