मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : एसआईआर-2026 के सफल संचालन के लिए बीएलए के साथ बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2026 11:06 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर- 2026) के प्रभावी संचालन को लेकर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष  में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत मतदाता सूची का शुद्धीकरण, सत्यापन तथा पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों के बीएलए को भी गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे मतदाताओं को प्रपत्र भरने में सहयोग दे सकें। बैठक में कार्यक्रम की समय-सारणी, दावे-आपत्तियों के निस्तारण, निर्वाचक नामावली के प्रकाशन तथा बीएलए की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाता निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ गणना प्रपत्र जमा कर अपना नाम यथावत रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग देने की अपील की।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एस.एल. शाह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीएलए को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए तथा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.