बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में देहदान के प्रति किया जागरूक, मेडिकल छात्र-छात्राओं ने कैडेवर ओथ में किया प्रतिभाग, आमजन तक पहुंचायें देहदान का संदेश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2024 11:14 अपराह्न
  • एनाटमी विषय की गहराई को जानना समझना बेहद जरूरी
  • देहदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाने में सुनिश्चित करें भूमिका
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के एनाटमी विभाग में कैडेवर ओथ समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल पढ़ाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली संरक्षित मृत देह को मेडिकल भाषा में कैडेवर कहा जाता है। मेडिकल काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कैडेवेरिक शपथ लेते हुए देहदान के प्रति जागरूक किया। एमबीबीएस के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष एनाटमी राजकीय मेडिकल काॅलेज अल्मोडा, डॉ. एके सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रति-कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डॉ. कुमुद सकलानी, रजिस्ट्रार रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय डॉ. पंकज मिश्रा एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष शर्मा एवं एनाॅटोमी विभागाध्यक्ष डॉ. सदाकत अली ने संयुक्त रूप से किया। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। डॉ. एके सिंह ने कहा कि कैडेवर मेडिकल छात्र-छात्राओं का पहला अध्यापक होता है जिनसे मेडिकल छात्र-छात्राएं सीधा रूबरू होते हैं और अपने मेडिकल कैरियर की शुरूआत करते हैं।
डॉ. उत्कर्ष शर्मा ने कहा कि एनाटमी विषय को गहराई से जानना समझना बेहद जरूरी है यह एक तरह से मेडिकल पढ़ाई की शुरूआत का आधार है। डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा केवेडर मूक अध्यापक की तरह छात्र-छात्राओं का मागदर्शन करते हैं। डॉ. सदाकत अली ने कहा कि देहदान करने वाले शरीर व आत्माएं महान होती हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल छात्र-छात्राएं इस देहदान के संदेश को समाज में फैलाएं। डॉ. शशि मुन्ज्याल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर उप प्राचार्य, डॉ. ललित, उप प्राचार्य डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. ललित वार्ष्णेय, डॉ. तारिख मसूद, डॉ. निधि जैन, डॉ. सुरेखा नौटियाल, डॉ. संजय कौशिक, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. रूबीना विक्टर आदि उपस्थित रहे।

 

1 of 13
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.