बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, कई भवन ध्वस्त व सील

शेयर करें !
posted on : अगस्त 20, 2025 1:47 पूर्वाह्न

देहरादून : मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा शहरी क्षेत्र में अनियंत्रित और अवैध निर्माण गतिविधियों पर सख़्ती से रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज एक व्यापक ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया गया। देहरादून और ऋषिकेश के विभिन्न क्षेत्रों में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करना और अवैध निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देना है कि नियमों की अनदेखी अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी।

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की टीमें पूर्व सूचना और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से निर्मित भवनों को ध्वस्त व सील करने हेतु मौके पर पहुंचीं।

प्रमुख कार्यवाहियाँ इस प्रकार रहीं :-
ऋषिकेश (बीरभद्र रोड, न्यू आवास विकास कॉलोनी) में दुष्यंत सेठी द्वारा हरि रेजीडेंसी निकट भरत विहार में अवैध रूप से निर्मित बहुमंजिला भवन पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता शशांक सक्सेना, राजेन्द्र बहुगुणा, शैलेन्द्र सिंह रावत, निशांत कुकरेती, अवर अभियंता मनवीर, प्रियंका, मुनेश राणा, सचिन तोमर, जयदीप सिंह, सुपरवाइजर व पुलिस बल।

देहरादून (रूपनगर बद्रीपुर) में आशोक कुकसाल द्वारा लगभग 05 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता विक्रम सिंह, सुपरवाइजर व पुलिस बल।

वहीं छिदरवाला में भूषण कुमार द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई करते हुए स्थल को सील किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल, सुपरवाइजर व पुलिस बल।

ऋषि विहार, देहरादून में नज़ीर अहमद द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव श्री गौरव चटवाल के आदेशानुसार सील किया गया। इस दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता अभिजीत थलवाल, सुपरवाइजर व अन्य।

नियमों की अवहेलना करने वालों होगी सख्त कार्रवाई-तिवारी
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा की गई यह कार्रवाई यह स्पष्ट करती है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारा लक्ष्य एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और टिकाऊ शहरी वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मैं नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पहले प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृति प्राप्त करें और कानून का पूर्ण पालन करें।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.