शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर शिकंजा कसेगा एमडीडीए, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने 06 सदस्यीय टीम का किया गठन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2025 1:50 पूर्वाह्न
  • प्राधिकरण उपाध्यक्ष  ने बैठक लेकर छह सदस्यीय टीम का किया गठन
  • सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करेगी यह टीम
  • अपने फेसबुक से लेकर दूसरे सोशल मीडिया पेज पर भी रोजाना की जानकारी की जाएगी अपलोड

देहरादून : सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां फैलाने वालों पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इस मामले में शुक्रवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने महत्वपूर्ण बैठक लेकर एक छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है जो इस तरह के लोगों को न केवल ट्रैक करेगी बल्कि प्राधिकरण के अधिकृत विभिन्न पेजेज से सही जानकारी जनता तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

दरअसल, सोशल मीडिया के इस युग में बड़ी संख्या में लोग फेसबुक, इंस्टा जैसे तमाम माध्यमों पर उपस्थित हैं। इसी का फायदा कुछ गलत तरह के लोग हर वक्त उठाने की जुगत में रहते हैं। इनके द्वारा तमाम तरह के लुभावने विज्ञापन या जानकारियां सोशल मीडिया पर दी जाती है जिससे कई बार आकर्षित होकर लोग ठगी आदि घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

अब इसी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्राधिकरण ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी देने वालों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण की एक छह सदस्य टीम बनाई गई है जिसमें सहायक अभियंता सुधीर कुमार गुप्ता, अनुसचिव  एकता अरोड़ा, अवर अभियंता प्रवेश नौटियाल व नैंसी शर्मा के अलावा सहायक लिपिक कलम सिंह बिष्ट एवं प्रोग्रामर नीरज सेमवाल को शामिल किया गया है। 

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि उक्त टीम के द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक जानकारी देने वालों को ट्रैक करना होगा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करानी होगी। साथ ही टीम को यह भी दायित्व दिया गया है कि प्राधिकरण द्वारा जो भी ध्वस्तीकरण, सीलिंग आदि की कार्यवाही की जाती है उसकी जानकारी भी प्राधिकरण की वेबसाइट व विभिन्न पेजेज पर नियमित रूप से पोस्ट करनी होंगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.