रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने ली विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश ……

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2024 12:53 पूर्वाह्न

देहरादून।  एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा आज प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को जारी किए गए। आज प्राधिकरण सभागार में उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नक्शों के अलावा शमन कैम्प, सिटी फॉरेस्ट पार्क परियोजना, आवासीय परियोजनाओं, पार्किंग व आढत बाजार परियोजना की समीक्षा कर बिंदुवार निर्देश जारी किए गए।

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि मसूरी में जीरो पॉइंट के पास बहुप्रतीक्षित पार्किंग के साथ ही टाउन हॉल के पास बनकर तैयार 300 वाहन क्षमता की पार्किंग को इस पर्यटन सीजन से पहले शुरू किया जाए। इस संदर्भ में जो भी एमओयू व अन्य प्रक्रियाएं होनी हैं उन्हें यथासमय पूरा कर लें। देहरादून में तहसील चौक पर बने फुट ओवर ब्रिज के संबंध में कहा गया कि इस ब्रिज को लेकर आम जनता का भाव है कि यह बहुत अधिक उपयोगी नहीं है, ऐसे में एक बार पुनः इसकी समीक्षा कर ली जाए। साथ ही पास में तहसील पार्किंग का निर्माण होने से आने वाले दिनों में सहूलियत होगी।

उपाध्यक्ष ने विकासनगर के हर्बटपुर में बनकर तैयार हो चुके बस अड्डे के जल्द से जल्द लोकार्पण कराने के निर्देश दिए । सहस्त्रधारा नागल में हेलिपैड के सामने बन रहे सिटी पार्क के साथ ही साथ राजपुर पार्क के भी जल्द से जल्द लोकार्पण के निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग के उद्यान अधिकारी को सख्त निर्देश जारी किए की वे जी-20 व इन्वेस्टर समिट के दौरान जितने भी कार्य हुए हैं, उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए और इसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें। उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसी भी शिकायतें हैं कि शहर में कई स्थानों पर लगाए गए पौधे सूख रहे हैं, इस मामले में मालियों को चेतावनी देने के भी निर्देश दिए गए। प्राधिकरण की धौलास और आमवाला तरला परियोजना के सम्बंध में निर्देश दिए कि इन दोनों योजनाओं के ब्रॉउशर तैयार कर लिए जाएं, साथ ही भवनों को जल्द बेचने के लिए अधिशासी अभियंता मार्केटिंग टीम द्वारा किये जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। डिफेंस कॉलोनी में बनकर तैयार गौरा देवी पार्क के जल्द लोकार्पण के निर्देश देने के साथ ही उपाध्यक्ष ने मालदेवता में बनाये जा रहे पार्क को भी जल्द तैयार कर इसके भी लोकार्पण के निर्देश दिए गए।

उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर में प्राधिकरण द्वारा जिन 156 सड़कों का कार्य किया जा रहा है, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि अवैध निर्माण का ऑन-साइट चालान कर इसे एप्प के माध्यम से ऑनलाइन सिस्टम पर अपडेट किया जाए। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नक्शों की समीक्षा करते हुए इस पर संतोष जाहिर करते हुए निर्देश दिए कि हर हाल में आवासीय मानचित्रों के संबंध में जीरो पेंडेंसी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इसमें कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। आढत बाजार परियोजना को लेकर निर्देश दिए कि इस संबंध में व्यापारियों से जमीन संबंधी जो भी औपचारिकताएं पूरी होनी हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लें ताकि जल्द से जल्द इस परियोजना को धरातल पर लाया जा सके। बैठक में सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधीक्षण अभियंता हरीश चंद्र राणा, समस्त अधिशासी अभियंता, समस्त सहायक व अवर अभियंता के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सुरक्षित और सतत पर्यटन के लिए आपदा प्रबंधन की प्रभावी तैयारी जरूरी – डॉ. धन सिंह रावत
  • जलवायु परिवर्तन और आपदा से निपटने में AI बनेगा मददगार, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल, अब हर माह की 5 तारीख को गांव में बैठेंगे पंचायत प्रशासक
  • उत्तराखण्ड : दो राज्य आंदोलनकारियों को सहायक रखने के लिए हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार
  • पौड़ी गढ़वाल : डांगी में हर माह की 05 तारीख को ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे प्रशासक
  • कोटद्वार : दीपावली पर बाजारों में पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, बांटी मिठाई
  • 23 साल बाद फिर चर्चा में जैनी प्रकरण, बेटे की पहचान के लिए दोबारा डीएनए जांच की मांग, DGP को सौंपी शिकायत
  • अग्निवीरों को बड़ी राहत, अब चार नहीं छह साल तक कर सकेंगे सैन्य सेवा; नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा मौका
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला 16वाँ राज्य बना उत्तराखण्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.