बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने बताया स्तनपान के वैज्ञानिक और चिकित्सकीय लाभ

शेयर करें !
posted on : अगस्त 7, 2025 12:36 पूर्वाह्न

 

सहारनपुर: विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के डॉक्टरों ने एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्तनपान के मेडिकल और भावनात्मक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

स्तनपान शिशुओं को जीवन के प्रारंभिक महीनों में संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह माँ के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने, गर्भाशय की रिकवरी में सहायता करने, प्रसव के बाद वजन नियंत्रण और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक है।

डॉ. आस्था अग्रवाल, प्रिंसिपल कंसल्टेंट, पीडियाट्रिक्स, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून ने बताया, “माँ के दूध में मौजूद एंटीबॉडी (इम्यूनो-प्रोटीन) शिशु को डायरिया, न्यूमोनिया, कान के संक्रमण और त्वचा संबंधी बीमारियों से बचाते हैं। जन्म के तुरंत बाद बनने वाला पीला गाढ़ा दूध जिसे कोलोस्ट्रम कहा जाता है, उसमें इम्युनोग्लोब्युलिन्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो शिशु की आंत और श्वसन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।”

डॉ. अग्रवाल ने आगे “गोल्डन ऑवर” यानी जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने के महत्व पर भी जोर दिया। यह माँ में दूध बनाने वाले हार्मोनों को सक्रिय करता है और शिशु की सकिंग रिफ्लेक्स को मजबूत करता है, जिससे सफल स्तनपान की मजबूत नींव रखी जाती है।

लंबी समय तक स्तनपान के फायदों के बारे में बताते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा, “जो बच्चे छह माह तक केवल स्तनपान करते हैं, उनमें एलर्जी, अस्थमा, डायबिटीज़ और मोटापे का खतरा बहुत कम होता है। स्तनपान करने वाली माताओं में भी ब्रेस्ट और अंडाशय के कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज़, और दिल की बीमारी का खतरा घटता है। इसके अतिरिक्त, माँ के शरीर में ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन रिलीज़ होता है जो गर्भाशय को जल्दी सामान्य आकार में लौटने में मदद करता है और डिलीवरी के बाद के रक्तस्राव को कम करता है।”

आम समस्याओं की बात करते हुए डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कई माताओं को दूध की कमी या शिशु को सही तरीके से स्तनपान न करा पाने की समस्या होती है। “अधिकांश मामलों में यह समस्या चिंता और जानकारी की कमी के कारण होती है, न कि किसी शारीरिक कमी के कारण। नियमित स्तनपान, त्वचा से त्वचा का संपर्क और शांत वातावरण दूध के प्रवाह को बेहतर बना सकते हैं। यदि बच्चा सही तरीके से स्तन को नहीं पकड़ पा रहा हो तो ऐसे में मां को सही पोजीशन अपनाना और ज़रूरत पड़ने पर स्तनपान सलाहकार की मदद लेना बेहद जरूरी होता है।”

“स्तनपान से माँ और बच्चे के बीच ऑक्सीटोसिन और प्रोलैक्टिन हार्मोन के माध्यम से एक गहरा भावनात्मक रिश्ता बनता है। यह केवल पोषण नहीं, एक गहरा स्पर्श है – जो माँ-बच्चे को मानसिक सुरक्षा और भावनात्मक स्थिरता देता है।”

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून माताओं को स्तनपान अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। स्तनपान के चिकित्सकीय और भावनात्मक फायदों के प्रति जागरूकता फैलाकर अस्पताल समय पर स्तनपान शुरू करने और इसे लंबे समय तक जारी रखने को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे शिशुओं को एक बेहतर और स्वस्थ शुरुआत मिल सके और माताओं का स्वास्थ्य भी बेहतर रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.