बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव 15 सितंबर को होगा आयोजित, श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने की तैयारियां

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2024 10:57 अपराह्न

श्री बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ धाम में इस यात्रा वर्ष माता मूर्ति उत्सव रविवार 15 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने माता मूर्ति उत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कल शुक्रवार को बामणी गांव में मां नंदा मेला नंदाष्टमी कार्यक्रम का भी समापन हो जायेगा।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह भाद्रपद वामन द्वादशी तिथि के दिन को भगवान बदरीविशाल के प्रतिनिधि श्री उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी की माता मूर्ति देवी के कुशल क्षेम जानने को माणा स्थिति माता मूर्ति मंदिर जायेंगे। इससे पहले शनिवार शाम को सीमांत गांव माणा से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल श्री घंटाकर्ण जी भगवान बदरीनाथ को मातमूर्ति आने का न्यौता देने श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे। शनिवार को ही प्रातः काल नारद कुंड के समीप देव ऋर्षि नारद की पूजा-अर्चना होगी।

15 सितंबर रविवार को प्रातः पूजा-अर्चना तथा बालभोग के बाद पूर्वाह्न 10 बजे तक श्री उद्धव जी पालकी मैं बैठकर समारोह पूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान करेंगे। तथा शायं तीन बजे तक माता मूर्ति में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान दस बजे दिन के बाद शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा। इसी दिन रविवार शायंकाल तीन बजे बाद पुनः मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुल जायेगा तथा देर शाम बदरीनाथ मंदिर में श्री कुबेर जी का देवस्नान गाडू भी संपन्न होगा।

माता मूर्ति उत्सव में श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ -साथ ही रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार,एवं सदस्यगण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट सहित मंदिर कर्मचारी एवं पुलिस – प्रशासन के प्रतिनिधि सहित डिमरी हक-हकूकधारी माता मूर्ति को प्रस्थान करेंगे। माता मूर्ति मंदिर में पुजारी सुशील डिमरी पूजा-अर्चना की तैयारी करेंगे।

माता मूर्ति पहुंचकर श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर में माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। तथा माता मूर्ति मंदिर में अभिषेक पूजा -अर्चना संपन्न होगी एवं भगवान बदरीविशाल का दिन का भोग माता मूर्ति में ही लगाया जायेगा।
अपराह्न ढ़ाई बजे बाद श्री उद्धव जी समारोह के साथ माता मूर्ति से विदा लेकर शायं तीन बजे तक श्री बदरीनाथ मंदिर में विराजमान हो जायेंगे।

माता मूर्ति उत्सव में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचेगे तथा आईटीबीपी कैंप से आगे रास्ते में माणा के पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा के साथ माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली से श्री उद्धव जी स्वागत किया जायेगा माता मूर्ति उत्सव में सेना, आईटीबीपी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन है तथा पुलिस- प्रशासन का भी सहयोग रहता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.