शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम में मनाया गया बदरीनाथ में माता मूर्ति मेला

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2025 12:05 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूजा अर्चना कर माता मूर्ति से खुशहाली की मनौती मांगी।

श्री बदरीनाथ धाम में  वामन द्वादशी के अवसर पर बृहस्पतिवार को माता मूर्ति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान बदरी विशाल के बाल भोग के बाद सुबह 10 बजे श्री उद्धव जी की देव डोली के साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के नेतृत्व में श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी, वेदपाठी आचार्यगणं,  मंदिर समिति अधिकारियो तथा कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने समारोहपूर्वक माता मूर्ति मंदिर को प्रस्थान किया।

इससे पूर्व बीते बुधवार को श्री बदरीविशाल के क्षेत्ररक्षक श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बद्रीनारायण को माता मूर्ति आने का न्यौता दिया था। इसी दिन श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा श्री नारद उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

गुरूवार भाद्रपद  वामन द्वादशी के दिन भगवान बदरी विशाल जी की ओर से उनकी माता जी की कुशल क्षेम  जानने भगवान  के प्रतिनिधि के रूप में भगवान के सखा श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर माणा पहुंचे। रास्ते में माणा महिला मंडल द्वारा जौ की हरियाली भेंट कर श्री उद्धव जी की देवडोली तथा रावल जी सहित आगंतुकों का स्वागत किया।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बदरीनाथ से बताया कि माता मूर्ति मंदिर में दिन के भोग एवं  अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद अपराह्न तीन बजे श्री उद्धव जी माता मूर्ति मंदिर से वापस आकर श्री बदरीनाथ मंदिर में पुनः विराजमान हो गए।  माता मूर्ति मेले के दौरान सुबह दस बजे से शाम तीन बजे तक  श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहा। इसके पश्चात मंदिर में पुनः दर्शनों हेतु खुल गया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने ने बताया कि माता मूर्ति मेले में सैकड़ों स्थानीय लोगों तथा बदरीनाथ धाम में रूके तीर्थयात्रियों ने माता मूर्ति तथा श्री उद्धव जी के दर्शन किये। माता मूर्ति मेले में आईटीबीपी तथा सेना द्वारा वृहद स्तर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

माता मूर्ति उत्सव में नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी सहित पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, माणा के पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, प्रभारी धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, अवर अभियंता गिरीश रावत, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, वेदपाठी रविंद्र भट्ट,  राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, माता मूर्ति मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी, विकास सनवाल, रघुवीर पुंडीर, दर्शन कोटवाल समेत डिमरी समुदाय के आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति कर्मचारी मौजूद रहे।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में वामन भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के अवसर पर  श्री बदरीनाथ धाम माता मूर्ति उत्सव एवं श्री त्रियुगीनारायण वामन द्वादशी मेले की शुभकामनाएं दी है।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने माता मूर्ति उत्सव की बधाई दी तथा सहयोग हेतु सभी का आभार जताया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.