शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में विकास भवन परिसर में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2025 6:24 अपराह्न
हरिद्वार : होली पर्व की पूर्व संध्या पर विकास भवन परिसर, रोशनाबाद में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे के नेतृत्व में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने सभी से अपील की कि होली के दौरान रासायनिक रंगों का प्रयोग न करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य की भी रक्षा हो सके। उन्होंने सभी को प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए प्रेरित किया और सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “होली प्रेम, सद्भावना और खुशियों का त्योहार है, जो हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हमें इस त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए, ताकि समाज में सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहे।”
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक (DRDA) के. एन. तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहकारिता विभाग के पुष्कर सिंह पोखरियाल, मुख्य व्यक्तिगत सहायक वीरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर अबीर-गुलाल से एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को यादगार बनाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने पुनः सभी से सुरक्षित, खुशहाल और रंगों से भरपूर होली मनाने की अपील की।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
  • आईसीएसई व आईएससी परीक्षा में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.