गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून में रंवाल्टा समाज का सामूहिक उत्सव 10 जनवरी को, सामाजिक एकता को मिलेगी नई दिशा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2026 12:56 पूर्वाह्न

देहरादून। देहरादून में निवासरत रंवाल्टा समाज को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से इस वर्ष पहली बार सामूहिक उत्सव एवं भोज का आयोजन किया जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों और साथियों के सुझाव पर पूष माह के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।  

कार्यक्रम 10 जनवरी को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बालावाला स्थित इष्टवाल गेस्ट हाउस में शुरू होगा और रात्रिभोज तक जारी रहेगा। आयोजन का उद्देश्य समाज के सदस्यों के बीच आपसी परिचय, संवाद, सहयोग और सामाजिक एकता को मजबूत बनाना है। पहले वर्ष इस कार्यक्रम में करीब 100 सदस्यों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों का मानना है कि आने वाले वर्षों में इसे और अधिक व्यापक एवं भव्य रूप दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम पेड इवेंट होगा, जिसे सामूहिक सहयोग और सहभागिता से सफल बनाया जाएगा। भोज में पारंपरिक व्यंजनों का विशेष इंतजाम किया गया है, जिनमें मीठे सीडे, बाड़ी, लाल चावल, पनीर, गहथ और तोर दाल, मंडुवा रोटी, अमरूद या झंगोरे की खीर, सलाद, रायता, अचार, पापड़ और मशरूम सूप शामिल हैं। 

सहयोग राशि वयस्कों के लिए 1000 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 300 रुपये और 10 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए 500 रुपये सहयोग राशि तय की गई है। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए भाटिया गांव से कमल दास के बैंड को भी आमंत्रित किया गया है। सभी परिवारजन सामूहिक रूप से लोकगीतों पर नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाएंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पहल को सफल बनाने और परंपरा एवं एकता को नई ऊर्जा देने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए योगेश बंधानी से 99973 58371 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.