गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप : तीन बीवियों के बाद चौथी बीवी से की शादी, आप पांचवी के लिए कर रहा तैयारी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2025 3:52 अपराह्न

रुड़की :  सिविल लाइन कोतवाली निवासी एक विवाहिता ने देहरादून निवासी अपने पति और ससुरालियों पर गुमराह कर विवाह करने तथा उन्हें सऊदी अरब में बेचने का गंभीर आरोप लगाया। आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए सत्ती मोहल्ला निवासी तैय्यबा ने बताया कि 11 जनवरी को उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से देहरादून निवासी नदीम पुत्र मुस्तकीम से हुआ था। बताया कि रमजान के महीने में उसने अपने पति और सास को कुछ बाते करते सुना, जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए, तो आनन फानन में रमजान में अपने मायके आ गई।

पीड़ित विवाहिता ने पूरी बात अपनी मां को बताई, जिसे सुनकर उसकी मां के होश फाख्ता हो गए, आरोप है कि ससुरालियों ने उन्हें ओर उनके परिवार को गुमराह कर निकाह कराया है। इस रिश्ते को कराने में मंगलौर निवासी एक महिला रिश्तेदार की अहम भूमिका रही। पीड़ित विवाहिता का यह भी आरोप है कि उसके पति नदीम की पहले ही तीन शादियां हो चुकी है, पहली पत्नी डेढ़ साल, दूसरी तीन माह व तीसरी पत्नी से उसके रिश्ते लगभग छह माह ही चले, अब उसने अपने पति और ससुरालियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली से उसका मामला महिला हेल्पलाइन रेफर कर दिया गया है।

पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसका पति सऊदी में नौकरी होने का झांसा देकर भोली भाली लड़कियों को फंसाकर उन्हें बेचने का काम करता है। अब उसका पति पांचवी शादी की फिराक में है। वहीं महिला हेल्पलाइन में मामला विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि उसके परिजनों ने गरीब होते हुए भी हैसियत से अधिक दान दहेज करते हुए बारातियों को बेहतर दावत की। उसके बावजूद उन्हें धोखा मिला। पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ी लिखी है और शायद इसी कारण वह इन लोगों के झांसे में आने से बच गई, जबकि सऊदी अरब जाने के उसके कागजात की तैयारी करा रहे थे।

वहीं पीड़िता की मां ने भी अपने दामाद और उसके परिवारवालों पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह लोग भोली भाली युवतियों की जिंदगी बर्बाद कर रहे है, जिनसे सभी को सावधान रहने की जरूरत है।

पीड़िता की अपील

पीड़िता ने ऐसे लोगों के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार का भी आह्वान किया ताकि इस तरह की मानसिकता के लोग किसी लड़की का जीवन खराब न कर सके। शिक्षित और जागरूक होने के कारण आज यह विवाहिता सऊदी अरब जाने से बच गई, जबकि इन लोगों के झांसे में कितनी महिलाएं आई होंगी, यह जांच का विषय है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.