posted on : जुलाई 19, 2023 5:08 अपराह्न
कोटद्वार। वार्ड नंबर 37, पश्चिमी झंडीचौड में लगातार चार-पांच दिनों से भारी बारिश से आवासीय झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है इसमें इन परिवारों का खाद्य सामग्री कपड़े आदि सब क्षतिग्रस्त हो गया हैं जिसमें भारत सिंह पुत्र रंजीत सिंह, महेश्वरी देवी पत्नी सोनू, दिनेश चंद पुत्र कुशाल सिंह, सुलोचना देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह, हेमा देवी पत्नी सुखबीर कुमार, सतेशवरी देवी पत्नी रंजीत सिंह आदि की आवासीय झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है । पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि वर्तमान में इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवास पिछले वर्ष किए थे जो नगर निगम ने इन परिवारों का सर्वे भी हो चुका है मगर नगर निगम से अभी तक इन परिवारों को आवास की किस्त नहीं मिली है जबकि नगर निगम से इनका सर्वे भी हो चुका है । पार्षद सुखपाल शाह ने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से अनुरोध किया कि शीघ्र ही इन परिवारों को आवास की किस्त जारी करें जिससे यह परिवार अपने आवास बनवा सकें इसकी सूचना पट्टी पटवारी के माध्यम से उप जिलाधिकारी को भी दे दी गई है ।क्षवर्तमान में कई लोगों की गौशाला भी क्षतिग्रस्त हो गई है।




