सोमवार, अप्रैल 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ की पहल से बदली मनीषा की किस्मत, ग्रामोत्थान परियोजना से बकरी-भेड़ पालन कर बनीं आत्मनिर्भर उद्यमी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 14, 2025 10:10 पूर्वाह्न
  • ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से बदली मनीषा की जिंदगी
  • भेड़ पालन से बढ़ी आमदनी, बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी

हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार आकांक्षा कोण्डे के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त विकासखंडों में अल्ट्रा पूवर सपोर्ट, एंटरप्राइजेज (फॉर्म एवं नॉन फॉर्म) तथा सीबीओ लेवल के एंटरप्राइजेज की स्थापना की जा रही है।

विकासखंड भगवानपुर के मंडावर गांव की मनीषा, जो पूजा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और जिनका समूह ज्योतिर्मय सीएलएफ के मातृशक्ति ग्राम संगठन से संबद्ध है, पहले अपने पति के साथ दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। मजदूरी का काम कभी मिलता, कभी नहीं, जिससे आय अनिश्चित रहती थी। खेतों में दिनभर मेहनत करने के बाद भी उन्हें केवल 250 से 300 रुपये की ही कमाई होती थी। गांव में बकरी और भेड़ पालन का अनुभव होने के बावजूद, अपने व्यवसाय की शुरुआत का सही मार्ग उन्हें समझ नहीं आ रहा था।

इसी बीच, गांव में आयोजित ग्राम संगठन की बैठक में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के ब्लॉक स्टाफ ने भाग लिया और परियोजना के अंतर्गत उपलब्ध योजनाओं की जानकारी दी। मनीषा को ज्ञात हुआ कि समूह से जुड़ी महिलाएं यदि स्वरोजगार शुरू करना चाहें, तो उन्हें वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग प्राप्त हो सकता है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में, इस जानकारी ने मनीषा को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया। उन्होंने बकरी एवं भेड़ पालन के लिए एक व्यक्तिगत लघु उद्योग का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। परियोजना की कुल लागत 3 लाख रुपये थी, जिसमें 1.5 लाख रुपये का बैंक ऋण, 75,000 रुपये का स्वयं का अंशदान और 75,000 रुपये का अनुदान ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से मिला। इस धनराशि से मनीषा ने 15 भेड़ें खरीदीं और अपना उद्यम शुरू किया।

आज, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से मनीषा का व्यवसाय सफलतापूर्वक चल रहा है। वह हर छह महीने में 15,000 से 20,000 रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ ही मनीषा अब अपने गांव में एक प्रेरणादायक महिला उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। मनीषा कहती हैं, “ग्रामोत्थान परियोजना ने मुझे न केवल आजीविका का साधन दिया, बल्कि आत्मविश्वास भी दिया कि महिलाएं अपने दम पर सफल व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीएसएम कॉलेज के पास दुकान में भीषण आग, देर रात मचा हड़कंप
  • संगीत जगत के एक युग का अंत, सुरों की मल्लिका आशा भोसले आज 92 वर्ष आयु में निधन 
  • चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार
  • “रन फॉर अवेयरनेस” रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • गैस की कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर जिलाधिकारी सख्त, संलिप्तों पर प्राथमिकी दर्ज
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में वार्षिक महोत्सव की धूम
  • सीएम धामी ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर देहरादून में हाई अलर्ट, सीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • नंदप्रयाग में रात्रिकालीन यातायात रहेगा प्रतिबंधित, वैकल्पिक मार्ग से होगा डायवर्जन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन का कालागढ़ टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.