शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

माणा घंटाकर्ण ने भगवान बदरीविशाल को मातामूर्ति आने का दिया आमंत्रण

मातामूर्ति उत्सव मंगलवार 26 सितंबर को

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2023 6:39 अपराह्न
 
बदरीनाथ । श्री बदरीनाथ धाम में मातामूर्ति उत्सव की तैयारियां चल रही है मंगलवार 26 सितंबर को बामन द्वादशी के अवसर पर मातामूर्ति उत्सव है। इसी क्रम मे आज माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण जी महाराज आज भगवान बदरीनाथ जी को  मातामूर्ति आने का न्यौता देने बदरीनाथ मंदिर पहुंचे। श्री घंटाकर्ण महाराज ने भगवान बदरीविशाल को उनकी माता की कुशल क्षेम जानने हेतु मातामूर्ति मंदिर आने को कहा। भगवान बदरीविशाल से अनुनय – विनय किया कि बामन द्वादशी पर माता मूर्ति पधारें। श्री घंटाकर्ण जी महाराज के अनुरोध को भगवान बदरीविशाल ने स्वीकार कर लिया।  घंटाकर्ण जी ने भगवान बदरीविशाल के  दर्शन भी  किये।जब घंटाकर्ण जी का  बुलावा स्वीकार हो गया तब ही वह अपने माणा स्थित मंदिर की ओर प्रस्थान हुए। इस अवसर पर भगवान घंटाकर्ण महाराज ने मंदिर की परिक्रमा की तथा सभी को आशीर्वाद दिया।

 श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि  सोमवार 25  सितंबर  को अपराह्न माणा से श्री घंटाकर्ण जी बदरीनाथ धाम पहुंचें तथा इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने घंटाकर्ण जी के पश्वा तथा अन्य देव पश्वाओं तथा देश के प्रथम गांव माणा से बदरीनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुजनों का अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।  इस अवसर पर माणा ग्रामपंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा, घंटाकर्ण पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा जगवीर कंडारी,भगत सिंह पंखोली,हरीश परमार, प्रेमसिंह बड़वाल,केसर सिंह,आलोक परमार, महेंद्र सिंह बड़वाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आज ही 25 सितंबर पूर्वाह्न में डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा नारद उत्सव का समापन हो गया है‌। कल मंगलवार 26 सितंबर पूर्वाह्न को उद्धव जी भगवान बदरीनाथ जी के प्रतिनिधि के रूप में माता मूर्ति जायेंगे तथा माता को भगवान बदरीविशाल की कुशल क्षेम बतायेंगे। शाम को श्री उद्धव जी वापस बदरीनाथ मंदिर पहुंच जायेंगे।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य आशुतोष डिमरी, सदस्य भास्कर डिमरी, माणा ग्राम पंचायत प्रधान पीतांबर मोल्फा, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल  मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, विवेक थपलियाल,राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, पूजा प्रभारी केदार सिंह रावत, प्रबंधक  अजय सती  अनसुया नौटियाल,अजीत भंडारी, विकास सनवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला : उपनल कर्मचारियों को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’, कट-ऑफ डेट में भी बदलाव
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा”, ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के द्वितीय चरण के तहत होंगे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं विशेष शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पौड़ी में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी
  • टिहरी : देवरीतल्ली से “जी राम जी योजना” का आगाज, अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी
  • नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पीसी ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान, सीएम धामी के “ऊर्जा प्रदेश” के सपने को देंगे नई रफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.