रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीबी स्क्रीनिंग कैंपों की सूचना उसी दिन निक्षय पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 10:37 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए 7 जुलाई तक शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना सुनिश्चित करें। 

शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निक्षय मित्रों के नामांकन एवं सूचीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेष बचे गांवों को कवर करने हेतु शीघ्र रोस्टर तैयार किया जाए तथा प्रतिदिन कम से कम तीन गांवों में टीबी स्क्रीनिंग अभियान संचालित कर उसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिन गांवों में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किए जाने हैं, वहां पूर्व से व्यापक प्रचार-प्रसार एवं रूट प्लान तैयार कर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरम्मत के लिए भेजी गई हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उसे शीघ्र जनपद में उपलब्ध कराया जाए, ताकि टीबी स्क्रीनिंग एवं जांच कार्य किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केदो में पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध रखें और चिन्हित मरीजों का नियमित उपचार सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि निक्षय मित्रों के लिए 104 हेल्पलाइन को सक्रिय करते हुए प्रत्येक माह की पांच तारीख को रिमाइंडर भेजने की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ की जाए। साथ ही क्षय रोग (टीबी) मामलों की अधिसूचना अंतराल (नोटिफिकेशन गैप) को समयबद्ध रूप से दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिस दिन किसी गांव में टीबी स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जाए, उसी दिन उसकी सूचना एवं स्क्रीनिंग से संबंधित विवरण अनिवार्य रूप से निक्षय पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में जनपद में टीबी संभावित संवेदनशीलता के आधार पर 762 गांवों को चिन्हित किया गया है। जिसमें से 530 गांव में टीबी स्क्रीनिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष गांव में कार्य प्रगति पर है। 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉ. एल.डी. सेमवाल सहित अन्य प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और नगर पालिका ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • दन्या में सीएम धामी की विकास घोषणाओं की सौगात, कॉलेज भवन का लोकार्पण
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • ताराकुंड पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी नयी कार्ययोजना, ग्रामीणों के साथ करेंगे स्थलीय निरीक्षण : कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • पौड़ी में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा, 375 अभ्यर्थी हुए शामिल
  • योग शिविर के साथ चला स्वच्छता अभियान, न्यायालय परिसर से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
  • कोटद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न योग कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग
  • मंडल घाटी में हिलास रेस्टोरेंट का शुभारंभ, महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार
  • उत्तराखंड : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग महाकुंभ एमडीडीए ने किया आयोजन
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.