गुरूवार, सितम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड एवं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन की बड़ी कार्यवाही, फर्जी रॉयल्टी बना कर अवैध खनन करने वाले 01 और को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2021 12:54 अपराह्न
  • STF एवं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड की संयुक्त कार्यवाही
  • खनन विभाग के सरकारी पोर्टल पर ऑनलाईन फर्जी रॉयल्टी की कूटरचना कर अवैध खनन का व्यापार करने में 01 अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून : बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में अपराधी नित्य नये-नये तरीके एंव विभिन्न माध्यम से धोखाधड़ी एंव अवैध तरीके से धन कमाने का प्रयास कर रहें है । इसी क्रम में साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून निरन्तर साईबर मामलों का विश्लेषण एंव अनावरण में अग्रसर है ।

14 जुलाई 2020 को रश्मि प्रधान नोडल अधिकारी भूतत्व एंव खनिकर्म अधिकारी की तहरीर के आधार पर मु.अ. संख्या- 19/2020 धारा 66, 66सी आईटी एक्ट साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में पंजीकृत हुआ । वादनी रश्मि प्रधान द्वारा अवगत कराया गया कि वह स्वंय भूतत्व एंव खनिकर्म विभाग की नोडल है और उनके द्वारा बताया गया कि एक अवैध खनन का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें विभाग की ई-रवन्ना पोर्टल के माध्यम से एक फर्जी आईडी संख्या MO61022325 का प्रयोग करके अवैध खनन किया जा रहा है एंव उपरोक्त फर्जी आईडी का डेटा/ विवरण भी अज्ञात लोगो द्वारा डिलिट(नष्ट) कर दिया गया है ।

अभियोग में फर्जी आईडी संख्या MO61022325 विक्रम सिंह बिष्ट के नाम से पंजीकृत होना पाया गया तथा खनन से जुड़े कई लोगो के विवरण प्राप्त हुये थे । अब तकअभियोग मे 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है, कल 05 जनवरी 2021 को एक और अभियुक्त को ऑनलाइन अवैध खनन के कारोबार में गिरफ्तार किया गया है।विवेचना को आगे बढाते हुए यह बात प्रकाश मे आयी कि पूर्व में गिरफ्तार अनिल कुमार के साथी गगन त्यागी पुत्र विनोद कुमार त्यागी निवासी निकट भैरव मंदिर कनखल थाना कनखल जनपद हरिद्वार को जब पूछताछ हेतु लाया गया तो उससे पूछताछ पर उपरोक्त अपराध में लिप्त होने की जानकारी मिली, साथ ही गगन त्यागी से बरामद फोन से मुकदमे से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी मिले। उसने बताया कि खनन कारोबार मे जल्दी ज्यादा मुनाफा करने की बजह से वह लालच में फंसकर आपराधिक कार्य कर बैठा। अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोन से भी इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगो के बारे मे भी महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त हुयी है । इस अवैध कार्य मे संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त से विवेचना में प्राप्त हुये साक्ष्यो के आधार पर धारा 420, 471, 201, 120बी भादवि व 66, 66सी आईटी एक्ट के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। बरामद कम्प्यूटर उपकरणो को अन्य साक्ष्यो के संकलन हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जायेगा ।

अपराध विधिः-

भूतत्व एंव खनिकर्म विभाग के ई-रवन्ना पोर्टल पर आई0डी0 बनाकर अवैध खनन का अपराध करना ।

मुकदमा अपराध संख्या-19/2020 अन्तर्गत धारा 420, 471, 201, 120बी भा0द0वी0 व 66, 66सी आई0टी0 एक्ट ।

अभियुक्त से बरामदगी-

01 अदद मोबाइल फोन। विभिन्न इलैक्ट्रानिक दस्तावेज यथा फर्जी रॉयल्टी, रवन्ना एवं जीएसटी से सम्बन्धित दस्तावेज ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

गगन त्यागी पुत्र विनोद कुमार त्यागी, निवासी निकट भैरव मंदिर कनखल,थाना कनखल जनपद हरिद्वार उम्र-45 वर्ष

पुलिस टीम –

निरीक्षक अमर चन्द शर्मा

हेड कॉन्स्टेबल प्रो. सुरेश कुमार

हेड कॉन्स्टेबल प्रो. सुनील भट्ट।

कॉन्स्टेबल मनोज बेनीवाल

कॉन्स्टेबल चालक सुरेंद्र सिंह नेगी

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
  • उत्तराखण्ड में पहली बार फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत, स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • किसान आयोग उपाध्यक्ष ने 20 हजार लीटर क्षमता वाली दुग्धशाला का किया निरीक्षण
  • एक्टिंग की चमक छोड़ी, पकड़ी राधा नाम की ओट: टीवी एक्ट्रेस एना जयसिंघानी अब वृंदावन में बनीं साध्वी
  • योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा पर विशेषज्ञों ने खोले ज्ञान के नए आयाम, भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यशाला में विद्यार्थियों को कराया आसन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास
  • NEP 2020 पर दो कुलपतियों ने रखी उच्च शिक्षा की तस्वीर, प्रो. एस.पी. बंसल और प्रो. ए.के. महाजन ने शैक्षणिक नेतृत्व, सुशासन व संस्थागत विकास पर दिए व्याख्यान
  • ‘शोध की आधारभूत अवधारणाएं’ समझने से मजबूत होगी अनुसंधान की नींव – कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन
  • उत्तराखंड में फिल्म संस्कृति को नई पहचान, पहली बार फिल्म पुरस्कारों का आयोजन, फिल्मों, कलाकारों और तकनीकी प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
  • नंदा से मिले धर्मभाई लाटू, छलछला उठीं आंखें
  • ग्रामीणों ने सड़क खोदी तो खुली सरकार के विकास की पोल – भाकपा माले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.