मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्टाम्प शुल्क चोरी के चार मामलों में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की शास्ति अधिरोपित

शेयर करें !
posted on : मई 21, 2026 3:13 अपराह्न
  • स्टाम्प शुल्क के चार मामलों में एडीएम न्यायालय की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की शास्ति अधिरोपित

टिहरी : अपर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी के न्यायालय में लंबित स्टाम्प वादों की त्वरित सुनवाई करते हुए स्टाम्प शुल्क अपवंचना के चार मामलों का निस्तारण किया गया। जांच में पाया गया कि संबंधित पक्षकारों ने संपत्तियों के वास्तविक स्वरूप एवं विवरण को छुपाकर शासन को राजस्व हानि पहुंचाई थी। न्यायालय ने सभी मामलों में कमी स्टाम्प शुल्क के अतिरिक्त अर्थदंड और विलेख निष्पादन की तिथि से निर्णय तिथि तक 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह की दर से शास्ति अधिरोपित की है।

पहले मामले में राज्य बनाम विनोद रावत में कीर्तिनगर स्थित चार मंजिला होम स्टे भवन का वास्तविक क्षेत्रफल कम दर्शाकर स्टाम्प शुल्क की चोरी की गई। न्यायालय ने इस मामले में ₹10.65 लाख से अधिक की शास्ति अधिरोपित की।

दूसरे मामले में राज्य बनाम जितेन्द्र सिंह पंवार में तहसील नरेंद्रनगर स्थित संपत्ति को पंजीकरण के समय आवासीय दर्शाया गया, जबकि जांच में वह व्यवसायिक संपत्ति पाई गई। इस मामले में न्यायालय ने ₹34.94 लाख की शास्ति लगाई।

तीसरे प्रकरण में राज्य बनाम मंजुल अग्रवाल के मामले में तहसील टिहरी स्थित संपत्ति के विक्रय विलेख में सड़क से दूरी गलत दर्शाकर स्टाम्प शुल्क की अपवंचना की गई। इस पर ₹1.19 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई।

चौथे मामले में राज्य बनाम नितिन अग्रवाल में तहसील टिहरी स्थित संपत्ति को खरीद के समय आवासीय बताया गया, जबकि जांच में संपत्ति व्यवसायिक श्रेणी की पाई गई। इस मामले में न्यायालय ने ₹25.28 लाख की शास्ति लगाई।

अपर जिलाधिकारी न्यायालय ने स्पष्ट किया कि स्टाम्प शुल्क चोरी और राजस्व अपवंचना के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन कर शासन को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.