मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतर्राज्यीय गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 9:49 अपराह्न

चमोली। देवभूमि उत्तराखंड में अपराध के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति को सख्ती से लागू करते हुए चमोली पुलिस ने एक शातिर अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की है। यह गिरोह दिसंबर 2025 में थाना पोखरी क्षेत्र के अंतर्गत THDC परियोजना से जुड़े बेशकीमती विद्युत ट्रांसमिशन तारों और एक मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने इन घटनाओं को जनसुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर मानते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम ने आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस और सशक्त मुखबिर तंत्र के माध्यम से उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक ताबड़तोड़ दबिशें दीं। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सदस्य सलीम (निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर लगभग ₹1.40 लाख मूल्य के चोरी किए गए विद्युत तार और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

जांच के दौरान गिरोह के अन्य सक्रिय सदस्यों—शहजाद, नदीम और दानिश की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शहजाद के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों पर भी कई संगीन मामले पंजीकृत हैं। वर्तमान में अभियुक्त शहजाद बिजनौर जेल एवं सलीम पुरसाड़ी जेल में निरुद्ध हैं, जिनके विरुद्ध वारंट-बी के माध्यम से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरोह की संगठित समाज-विरोधी गतिविधियों और जनता में भय का माहौल पैदा करने के मद्देनज़र चमोली पुलिस ने विस्तृत गैंगचार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद सभी अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की भी गहन जांच कर रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.