रविवार, मई 25, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ : सोनप्रयाग में बड़ा हादसा, अब तक 05 की मौत, सर्च अभियान जारी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2024 5:03 अपराह्न

सोनप्रयाग: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग के समीप हुए भूस्खलन में 05 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कोतवाली सोनप्रयाग से लगभग 01 किमी गौरीकुण्ड की तरफ हाल ही में शुरू हुए भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर आ रहे कुछ यात्री मलबे में दब गए हैं।

सूचना पर पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की ओर से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान देर रात्रि को इस स्थान से 3 व्यक्ति घायल अवस्था में निकाले गये व 01 अचेत अवस्था में मिला जिसको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। यहां पर रात के समय खराब मौसम व लगातार मलबा-पत्थर आने के कारण रेस्क्यू टीमों को अपना कार्य करने में दिक्कतें आयी व रेस्क्यू कार्य रोकना पड़ा। जनपद पुलिस के स्तर से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि के 06:30 बजे के बाद आवाजाही बिल्कुल बन्द कर दी गयी थी, जो लोग इस समयावधि से पहले गौरीकुण्ड से सोनप्रयाग की ओर चले गये थे, उन लोगों के साथ यह हादसा हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मंगलवार तड़के रेस्क्यू टीमों द्वारा रेस्क्यू कार्य दोबारा शुरू किया गया।

इस स्थल पर 3 व्यक्ति (2 महिला व 1 पुरुष) अचेत अवस्था में मिले, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। लगातार चले रेस्क्यू अभियान के दौरान कुछ देर बाद रेस्क्यू टीमों को 01 और महिला अचेत अवस्था में मिली, जिनको डाॅक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया है। इस प्रकार इस हादसे में मृतकों की संख्या 05 हो गई है।बाधित चल रहा मार्ग पैदल आवागमन हेतु सुचारु हो गया है सुरक्षा बलों की देखरेख में यात्रियों को सुरक्षित तरीके से सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है।

घायलों का विवरण

1. जीवच तिवारी पुत्र रामचरित निवासी धनवा नेपाल (उम्र 60 वर्ष)
2. मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी वेस्ट बंगाल (उम्र 30 वर्ष)
3. छगनलाल पुत्र भक्त राम निवासी राजोत जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 45 वर्ष

मृतकों का विवरण

1. गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा पो0 राजोद जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
2. दुर्गाबाई खापर पत्नी संघन लाल निवासी नेपावाली, जिला घाट, मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)
3. तितली देवी पत्नी राजेंद्र मंडल निवासी ग्राम वैदेही जिला धनवा नेपाल (उम्र 70 वर्ष)
4. भारत भाई निरालाल पुत्र निरालाल पटेल निवासी ए 301 सरदार पैलेस करवाल नगर खटोदरा सूरत गुजरात (उम्र 52 वर्ष।)
5. समनबाई पत्नी शालक राम निवासी झिझोरा जिला धार मध्य प्रदेश (उम्र 50 वर्ष)

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • बेहतरीन शिक्षा से होता है बच्चों का भविष्य उज्ज्वल – बुटोला
  • पीएमजीएसवाई बाधित सड़कों यथाशीघ्र सुचारू करें – डीएम संदीप तिवारी
  • शिक्षा में गुणात्मक सुधार को शैक्षिक गोष्ठी
  • मुख्यमंत्री के योगदान से शहर से गावं तक विस्तृत रूप लेता डीएम सविन बंसल का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा, लगभग 12 लाख की धनराशि से अब तक 38 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में संस्कृत भाषा में भी लिखी जाएंगी नाम पट्टिकाएं, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र
  • उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, कैलाश रावत बने अध्यक्ष, अंकित कुमार बने महामंत्री
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार की सख्त कार्यवाही, विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा
  • ‎योग केवल व्यायाम नहीं, यह भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत – डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ
  • डीएम आशीष भटगांई ने श्रम विभाग और रोडवेज स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, खामियों पर लगाई फटकार
  • पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, मंदिरों को जोड़कर बनेगा पर्यटन सर्किट – डॉ. रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.