posted on : अगस्त 21, 2021 5:20 अपराह्न
श्रीनगर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा समस्त अधिनस्थ कर्मचारियों को मानवता वादी कर्म करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में 19 अगस्त 2021 को रात्रि लगभग 11.00 बजे एक बुजुर्ग महिला जो एन.आई.टी. के पास लेटी हुयी थी। जिन्हें गिरीश जखमोला निवासी निकट गैस गोदाम श्रीनगर द्वारा अपने घर ले जाकर भोजन कराया और सुरक्षा की दृष्टि से रात को उक्त बुजुर्ग महिला को महिला थाना लाया गया।
महिला पुलिस कर्मियों द्वारा वृद्ध महिला को पानी पिलाकर सांत्वना देते हुए वार्तालाप की गयी तो वृद्ध महिला ने अपना नाम उमा पत्नी हरि ओम निवासी दूधी बंद भूपतवाला हरिद्वार बताया। उक्त महिला को रात होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से महिला थाने में ठहराया गया। उक्त बुजुर्ग महिला के पास से एक कागज का टुकड़ा मिला जिसमें उनके बच्चों का मोबाईल नम्बर मिला और उनसे सम्पर्क कर बताया गया कि उनकी माताजी महिला थाना श्रीनगर में सकुशल है। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही कर उक्त बुजुर्ग महिला उमा देवी को सकुशल दिनाँक 20 अगस्त 2021 को उनके पुत्र विकास तोमर व बबलू तोमर पुत्र हरिओम निवासी दूधी बंद भूपतवाला हरिद्वार के सुपुर्द किया गया। विकाश तोमर व बबलू तोमर द्वारा अपनी मां को सकुशल पाकर पुलिस के इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।



