बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से मिली नयी राह; महेश कुमार ने दोबारा खड़ा किया सफल रेस्टोरेंट, बने अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 23, 2026 8:25 अपराह्न

कोटद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जनपद पौड़ी गढ़वाल में अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। कोटद्वार निवासी महेश कुमार इसकी प्रेरक मिसाल हैं। कभी लगातार व्यावसायिक असफलताओं और कोविड-19 महामारी के कारण उनका कारोबार पूरी तरह बंद हो गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। सरकारी सहायता, समय पर मिले वित्तीय सहयोग और जिला उद्योग केंद्र के मार्गदर्शन से उन्होंने न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दी, बल्कि आज एक सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान भी स्थापित की है।

महेश कुमार ने शुरुआत में कई छोटे व्यवसाय किए, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। वर्ष 2019 में उन्होंने एक छोटा रेस्टोरेंट शुरू किया, जो धीरे-धीरे गति पकड़ रहा था। इसी दौरान कोविड-19 महामारी ने उनके कारोबार को गहरा झटका दिया और उन्हें रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। आर्थिक संकट के उस दौर में भविष्य की राह धुंधली नजर आने लगी थी।

ऐसे समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना उनके लिए नई उम्मीद बनकर सामने आयी। वर्ष 2022 में उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, कोटद्वार से संपर्क किया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिससे उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया रेस्टोरेंट स्थापित किया।

आज उनका रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और उसका वार्षिक कारोबार 90 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इस उद्यम के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिला है। महेश कुमार कहते हैं कि यदि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का सहयोग और जिला उद्योग केंद्र का मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो कोविड के बाद दोबारा व्यवसाय शुरू करना संभव नहीं हो पाता। वे मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इस योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि दोबारा आत्मविश्वास के साथ खड़े होने का अवसर भी दिया।

महेश कुमार की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली नीतियां युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बना रही हैं। यह योजना आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में जनपद पौड़ी गढ़वाल ने लगातार तीन वर्षों से प्रदेश में प्रथम स्थान बनाए रखा है। प्रत्येक वर्ष शासन से प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गयी है। चालू वित्तीय वर्ष में जनपद को 725 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है, जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं, महिलाओं और इच्छुक उद्यमियों को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना के माध्यम से लाभार्थियों ने जिम, रेस्टोरेंट, टैक्सी सेवा, ई-रिक्शा संचालन, फोटोग्राफी, सेवा क्षेत्र एवं लघु उद्योग आधारित अनेक उद्यम स्थापित किए हैं, जिससे स्वरोजगार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड : माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा संयुक्त दल, CM धामी ने किया फ्लैग-इन
  • धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, युवाओं से लेकर बुनियादी ढांचे तक बड़ा ऐलान
  • देहरादून : नवरात्र के दो दिनों में 2500 कन्याओं का पूजन
  • नेपाल में बाढ़ का कहर : 40 घर और 6 पुल बहे, 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंसे; कई लोग लापता
  • उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट
  • नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर
  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.