रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स कप में मध्य प्रदेश की टीम ने जीता ओवरऑल चौंपियन का खिताब

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2022 9:46 अपराह्न
 
टिहरी : टिहरी झील वाटर स्पोर्ट्स कप में मध्य प्रदेश की टीम ने ओवरऑल चौंपियन का खिताब जीता। भव्य रंगारंग कार्यक्रमों के साथ स्पोर्ट्स कप का समापन हुआ। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ओवरऑल विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन एक अभिन्न हिस्सा है और ऐसी प्रतियोगिताएं देश में एकजुटता का कार्य करने के साथ ही अन्तरराज्य खिलाडियों को एक दूसरे राज्यों का कल्चर देखने व समझने का मौका देती हैं। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने टिहरी में वाटर स्पोर्ट्स कप के आयोजन के लिए टीएचडीसी व आईटीबीपी को बधाई दी। कहा कि यह आयोजन भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। टिहरी झील साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया का बेस्ट डेस्टिनेशन बने यह प्रयास हमारी सरकार कर रही है। कहा कि निकट भविष्य में कयाकिंग एंड कैनोइंग एकेडमी खुलने से टिहरी और उत्तराखण्ड के स्थानीय युवाओं को यहां पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवा ओलंपिक और एशियन चौंपियनशिप जैसी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि टिहरी झील को विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने के लिए गम्भीरता से प्रदेश और केंद्र सरकार कार्य कर रही है। कहा कि इस आयोजन की सार्थकता तभी है, जब यहां निरन्तर प्रतियोगियाएँ जारी रहें।  टीएचडीसी के अपर महाप्रबंधक डॉ ए एन त्रिपाठी ने कहा कि टीएचडीसी ने पहली बार वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया है। कहा कि निकट भविष्य में यहां पर विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी और निश्चित तौर पर टिहरी झील पूरी दुनिया में एक प्रमुख साहसिक खेलों का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चौप्टर के उपाध्यक्ष ए.एन. त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, संयुक्त मंत्री राकेश डोभाल द्वारा मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक किशोर उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह कयाकिंग एंड केनोइंग फेडरेशन की अध्यक्ष  बिलकिस मीर ने कहा कि आने वाले समय में टिहरी झील में कार्यक्रम होते रहेंगे और टिहरी को विश्व का साहसिक खेलों का सबसे बड़ा केंद्र बनाने के लिए एसोसिएशन और फेडरेशन काम करेगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, टीएचडीसी अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना, ब्लाक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, एजीएम डॉ ए एन त्रिपाठी, एलपी जोशी, राकेश डोबरियाल, डी के सिंह, आर डी ममगाईं, मनवीर नेगी, आईटीबीपी, टीएचडीसी, कयाकिंग एंड केनोइंग एसोसिएशन उत्तराखंड, इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन और एवं आईटीबीपी के पदाधिकारी सभी प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.