posted on : अप्रैल 7, 2022 6:56 अपराह्न
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत पाबौ एवं एकेश्वर विकासखंडों के किरखू, मासौं, सासौं, पांग, सिवांल, झंगरबौं आदि स्थानों का जनसंपर्क कर मतदाताओं का आभार जताया। इस दौरान महाराज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इन मौकों पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशन में राज्य की भाजपा सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चौबट्टाखाल विधानसभा को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं गतिमान है। योजनाओं के पूरा होने पर क्षेत्र को टूरिज्म की दिशा में न सिर्फ एक अलग पहचान मिलेगी, अपितु बड़ी तादाद में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पर्यटन मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिस पर पर्यटन मंत्री ने ग्रामीणों को सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जनसंपर्क के दौरान डीएम पौड़ी विजय जोगदंडे, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, पाबौ ज्येष्ठ प्रमुख मुकेश कंडारी, एकेश्वर भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यराज नेगी, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह आदि मौजूद थे।




