Tuesday, July 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd July 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सावन में शिव भक्ति का ज्वार, बारिश के बीच श्रद्धालुओं की कतारें

शेयर करें !
posted on : July 21, 2025 12:07 pm

हरिद्वार : सावन का महीना, शिवभक्तों के लिए आस्था का महासागर बनकर उमड़ता है। आज सुबह से हो रही लगातार बारिश भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कम नहीं कर पाई। जगह-जगह शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं। भक्ति में भीगते तन और तपते मन के साथ श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष करते हुए शिव को जल अर्पित कर रहे हैं।

उत्तराखंड में सावन के महीने में महादेव के कई प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष भीड़ उमड़ती है। इनमें सबसे विशेष स्थान रखता है कनखल का दक्षेश्वर महादेव मंदिर, वह पवित्र भूमि जहां भगवती सती ने अपने पिता दक्ष के यज्ञ में अपमान सह न पाकर आत्मदाह किया था।

कनखल, ब्रह्मापुत्र दक्ष की प्राचीन राजधानी, महज एक तीर्थ नहीं बल्कि शिव और शक्ति की अनंत गाथा का साक्षात केंद्र है। यही वह भूमि है जहाँ दक्ष ने विराट यज्ञ का आयोजन किया, जहां भगवती सती ने अपनी देह त्याग दी, और जहां से पृथ्वी पर 52 शक्तिपीठों का निर्माण हुआ।

कहा जाता है कि इस यज्ञ भूमि पर 84 हज़ार ऋषि, विष्णु, ब्रह्मा और असंख्य देवता पधारे थे। और स्वयं महादेव, सती से विवाह करने यक्षों, गंधर्वों और किन्नरों के साथ यहां पहुंचे थे। अब श्रावण में, हर साल, शिव ‘दक्षेश्वर’ रूप में कनखल लौटते हैं, अपने वचन को निभाने।

यह मायानगरी केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का आधार है। यहीं पर ऋषियों ने पहली बार अरणी मंथन से यज्ञाग्नि उत्पन्न की थी। कनखल में शिव का केंद्र आकाश में माना जाता है, जबकि महामाया का शक्तिपीठ पाताल में स्थित है। यही वह अदृश्य शक्ति है जिससे ब्रह्मांड की डोर बंधी हुई है।

आज हो रही निरंतर वर्षा को श्रद्धालु शिव का आशीर्वाद मानते हैं। मंदिरों के प्रांगण में नंगे पैर खड़े श्रद्धालु, जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर महादेव से अपने सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। भक्त मानते हैं कि सावन में किया गया एक जलाभिषेक, सैंकड़ों जन्मों के पापों का क्षालन करता है।

Recent Posts

  • उत्तराखंड पंचायत चुनाव : भ्रम में न रहें वोटर, पंचायत चुनाव की तिथियों में नहीं हुआ कोई बदलाव, ये है सच्चाई
  • भूस्खलन ने रोकी मां वैष्णो देवी यात्रा की रफ्तार, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल
  • उत्तराखंड : येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के खतरे और सावधानियां, आपके लिए जानना जरूरी
  • संसद का मानसून सत्र शुरू : लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित
  • हरिद्वार : सलेमपुर पंचायत परिसर में मिली भारी मात्रा में एक्सपायर्ड दवाएं व आंगनबाड़ी में बंटने वाला दूध, जांच जारी; यक्ष प्रश्न कहाँ से आई दवा ? …..
  • सावन में शिव भक्ति का ज्वार, बारिश के बीच श्रद्धालुओं की कतारें
  • उत्तराखंड : कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, पांच घायल, एक लापता
  • गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, पांच घायल, एक युवक लापता
  • मानसून सत्र आज से शुरू, विपक्ष के सवाल और सरकार के बिल आमने-सामने
  • उत्तराखंड : शिक्षकों के तबादलों की नई नियमावली तैयार, बोर्ड रिजल्ट खराब तो चढ़ना होगा पहाड़
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.